हिंदी पखवाड़ा का समापन: प्रो. सीसी त्रिपाठी बोले-हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है

Hindi Fortnight
X
हिंदी पखवाड़ा का समापन
राजधानी स्थित निटर में हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ। प्रो. सी.सी त्रिपाठी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

भोपाल (संजीव सक्सेना) । राजधानी स्थित निटर में हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ। इस अवसर पर निटर के भोपाल के निदेशक प्रो. सी.सी त्रिपाठी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। समापन समारोह की मुख्य अतिथि हिंदी लेखिका श्रीमती वंदना त्रिपाठी थी।

भाषण प्रतियोगिता
उन्होंने कविता पाठ कर अपना संबोधन दिया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. आर.के दीक्षित ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कहा कि हमें अपनी भाषा को गर्व के साथ अपनाना चाहिए और इसे समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ, निबंध लेखन, प्रश्न मंच और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विभाग को मिली चलशील्ड
राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुप्रयुक्त विज्ञान शिक्षा विभाग को चलशील्ड प्रदान की गई। इसे डीन प्रो. पी.के पुरोहित एवं अन्य संकाय सदस्य व कर्मचारियों ने ग्रहण किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story