Logo
Gwalior girl raped in moving train: ग्वालियर की युवती 10 मार्च को उत्तर प्रदेश से आने वाली तुलसी एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। सफर के दौरान किसी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और मुंबई में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Gwalior girl raped in moving train: ट्रेन में सफर के दौरान अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना कितना भारी पड़ सकता है। इसका अंदाजा मुंबई के कुर्ला और ठाणे के बीच 10 मार्च को हुई एक घटना से लगाया जा सकता है। यहां ग्वालियर निवासी युवती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर चलती ट्रेन में दुष्कर्म किया गया। ग्वालियर जीआरपी ने शून्य पर मामला दर्ज कर विस्तृत जांच के लिए ठाणे जीआरपी के पास डायरी भेजी है।

ग्वालियर निवासी युवती 10 मार्च को उत्तर प्रदेश से जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। ट्रेन में सफर के दौरान किसी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और मुंबई ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन और ठाणे स्टेशन के बीच यह घटना 10 मार्च को हुई थी।

जबलपुर-रीवा ट्रेन में भी हुई थी वारदात 
चलती ट्रेन में दुष्कर्म की यह कोई पहली घटना नहीं है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी ऐसी कई वारदात हो चुकी हैं। चार माह पहले जबलपुर से रीवा के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में कुछ आरोपियों ने एक महिला का हवश का शिकार बनाया था। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया था। 

रेलवे की पहल बेअसर
ट्रेनों में सुरक्षित यातायात व यात्रियों को इस तरह की घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा लगाातर जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। स्टेशन परिसर में भी उद्घोषणा कराई जाती है कि किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। साथ ही ऐसे लोगों द्वारा दी गई खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करें। इसमें जहर व बेहोश करने वाली घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ यात्री रेल प्रशासन की इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते। 

 
 

5379487