Congress senior leader passed away: मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर का निधन हो गया है। चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। वो मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता थे जो कई बार मंत्री पद की कमान संभाल चुके थे। उन्होंने श्यामाचरण शुक्ला, अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के साथ लंबे समय काम किया। इसके साथ गृह मंत्री और उद्योग मंत्री जैसे कई पद संभाले। ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलितों की प्रमुख आवाज बने। कमलनाथ सरकार में भी वह लगातार सक्रिय रहे। चंद्र प्रभाष (सीपी) जोशी के निधन से प्रदेश के राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

सियासी गलियारे में शोक
कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का शुक्रवार को निधन हो गया है। सीपी शेखर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इंदौर के चोइथराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता रहे हैं, जो कई बार मंत्री पद की कमान संभाल चुके थे। उन्होंने श्यामाचरण शुक्ला, अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के साथ लंबे समय काम किया था। इसके साथ गृह मंत्री और उद्योग मंत्री जैसे कई पद संभाले। ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलितों की प्रमुख आवाज बने। कमलनाथ सरकार में भी वह लगातार सक्रिय रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर ट्वीट किया, 'राजनैतिक जीवन में मेरे साथी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रभाष शेखर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनकी मृत्यु से कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे