Bhopal Mango Festival: MP के रसीले आमों की डिमांड देश से लेकर विदेश तक; सबसे महंगा नूरजहां आम

Mango Festival In Bhopal
X
Mango Festival In Bhopal
मध्यप्रदेश के ताजा रसीले आम देश और विदेश तक पहुंचाया जाता है। प्रदेश आमों के लिए खास है और खास आमों के लिए यहां पर महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।

Mango Festival In Bhopal: मध्यप्रदेश के आमों की चर्चा देश दुनिया में की जाती है। खास रसीले आमों को लंबे और भारी पेड़ों से तोड़ कर देश के अंदर और बाहर तक पहुंचाया जाता हैं। यहां के आम अब बांग्लादेश अरब, यूके, कुवैत, ओमान और बहरीन देशों में निर्यात हो रहा है। ऐसा कहा भी जा सकता है कि मध्य प्रदेश आमों के लिए खास है और खास आमों के लिए यहां पर महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां पर डिमांड वाले आमों को लोग महंगे दामों में खरीद कर इनका स्वाद ले रहे हैं।

बाजारों में फलों की दुकानों और ठेलों पर आम ही आम
राजधानी भोपाल में आम महोत्सव चल रहा है। जहां पर प्रदेश के अलग अलग जिलों के बागों से खास किस्म के आमों को लाकर बेचा भी जा रहा है। आम महोत्सव के माध्यम से प्रदेश और शहर के लोगों को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि यह सभी आम प्रदेश में ही होते हैं, जो देश दुनिया में भेजे जाते हैं। फलों में आम का सीजन होने के चलते इन दिनों सभी बाजारों में फलों की दुकानों और ठेलों पर आम ही आम नजर आ रहे हैं।

नूरजहां आम की बहुत चर्चा
आमों के इतिहास और इनसे मिलने वाली बिटामिन्स को लेकर भी भोपाल में आयोजित हो रहे महोत्सव में जानकारी दी जा रही है। यहां पर नूरजहां आम की बहुत चर्चा है, इसके अलावा मियाजाकी, बॉम्बे ग्रीन, इंदिरा, दशहरा, लंगड़ा, गधुवा, आम्रपाली दशहरी, फजली, लंगड़ा, केसर, नीलम, तोतापरी मालदा, सिंदूरी, बादामी, सहित अन्य किस्म के आम भी लोगों को उचित रेट पर मिल रहे हैं। स्पेशल डिमांड पर महोत्सव में लाये गये आमों को लेकर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महोत्सव में दिखने वाले आम देखने में जितने आकर्षक लग रहे हैं, उतनी अच्छी इनकी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। मीठे स्वाद वाले इन आमों का वजन भी किलोग्राम से अधिक होता है।

देशभर में करीब 1500 किस्म का आम पाया जाता है
महोत्सव में नूरजहां आम की कीमत लगभग 2200 रुपए प्रति किलो है। जबकि अन्य वैरायटी के आमों का रेट 300 से 1500 रुपए प्रति किलो है। जिन पेड़ों में यह आम लगते हैं उनकी ऊंचाई भी 50 से 60 फीट तक होती है। प्रदेश के अलग अलग जिलों के बागों से इन आमों को व्यापारियो द्वारा पहुंचाया देश और विदेश तक पहुंचाया जा रहा है। आमों की सुंदरता और इनके रंग भी लोगों को खूब भा रहे हैं। बता दें कि देशभर में करीब 1500 किस्म का आम पाया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story