A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भोपाल। हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई। हमले के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस पर हमला बोल दिया। वन विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों का इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। फायरिंग किसने की? पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला अनूपपुर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई बालरे को भी गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है।

सीएम मोहन यादव ने युवक की मौत पर जताया दुख 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनूपपुर में हाथी के हमले से युवक की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने मृतक के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुरूप 8 लाख और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अनुदान से 2 लाख सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही दो घायल युवक के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

खेत में घुसकर हाथी फसल को कर रहा था बर्बाद 
जानकारी के अनुसार, अनूपपुर में पिछले एक माह से एक नर हाथी विचरण कर रहा है। गुरुवार रात वन परिक्षेत्र के गोबरी गांव में हाथी किसान के खेत में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। इस दौरान ग्रामीण हाथी को इधर से उधर दौड़ा रहे थे। जिसके बाद आक्रोशित हाथी ने दो युवकों पर हमला कर दिया। जिससे ज्ञान शाह की मौत हो गई। भगदड़ में दो अन्य भी गंभीर घायल हैं। घटना की जानकारी लगते ही गोवरी पगना और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच पुलिस फायरिंग भी की गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। 

तीनों घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज 
जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में गोली लगने से केशू शाह पिता ज्ञान शाह और रामप्रसाद गोंड पिता गोरेलाल गोंड घायल हैं। दोनों का इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना में कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई बालरे को भी गंभीर चोट आई हैं। जिनका इलाज जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है। फायरिंग में घायल राम प्रसाद गोंड ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग की है। पुलिस के फायरिंग से ही उन्हें गोली लगी है।  बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञान का बेटा अपने पिता के शव पास जा रहा था, तभी उसे गोली लगी है। जिसके बाद उसके चाचा को भी गोली लगी है। मामले में पुलिस का कहना है कि मौके पर फायरिंग की बात सामने आई है। फायरिंग किस स्थिति में की गई, इसकी जांच चल रही है।