Bhopal Station Viral Video: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी युवक के लिए जानलेवा बन गई। बताया जा रहा है कि, रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च की रात भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में एक युवक ने दौड़ लगायी। पैर फिसलने के कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा गिरा। महज 5 सेकंड के अंदर वह युवक 4-5 बार मौत के मुंह से टकराकर घिसटता रहा। फिलहाल युवक गंभीर रूप से घायल है और हमीदिया अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ट्रेन में चढ़ने के लिए जान जोखिम में डाली
जीआरपी के अनुसार, रात करीब 11 से 12 बजे के बीच भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस (19304) स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह जानते हुए भी युवक ने अपनी जान जोखिम में डाली और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
देखिए वीडियो
जेब से नहीं मिला कोई पहचान पत्र
हादसे के बाद एम्बुलेंस बुलाई गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसकी जेब में रखा फोन टूट गया है और उसके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। इस कारण अभीयुव क की पहचान नहीं हो पाई है।
हाथ टूटा - सिर में गंभीर चोट
लोगों ने बताया कि, युवक का एक हाथ टूट गया था और सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। युवक देखने में बिहार का लग रहा था। जीआरपी ने इस हादसे के लिए युवक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उसके होश में आने के बाद उसकी पहचान उजागर हो पाएगी।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)