A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
MP Lok Sabha Polls 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का शोर-शराबा थम गया है। पहले फेज में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन छह सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबलपुर में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं। शहडोल में सबसे कम 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 कैंडिडेट के बीच चुनावी घमासान है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- जबलपुर: 4.54 लाख वोटों से हारे थे विवेक तन्खा
जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को 454744 वोटों से मात दी थी। राकेश को 826454 तो तन्खा को 371710 वोट मिले थे। - छिंदवाड़ा: नकुलनाथ को 5.87 लाख वोट मिले थे
छिंदवाड़ा में 2019 के चुनाव में कांग्रेस के नकुलनाथ ने भाजपा के नाथनसाहा कवरेती को 37536 वोटों से शिकस्त दी थी। नकुलनाथ को 587305 वोट मिले थे। वहीं नाथनसाहा ने 549769 वोट हासिल किए थे। - बालाघाट: 2.42 वोट से जीते थे ढाल सिंह
बालाघाट में 2019 के चुनाव में भाजपा के ढाल सिंह ने कांग्रेस की मधु भगत को 242066 वोटों से हराया था। ढाल सिंह को 696102 वोट मिले थे। वहीं मधु भगत ने 454036 वोट हासिल किए थे। - सीधी:अजय सिंह को 2.86 लाख वोटों से मिली थी शिकस्त
2023 में विधानसभा चुनाव जीतने वालीं रीति पाठक ने 2019 में सीधी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। रीति पाठक ने 698342 वोट हासिल की कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को 286524 वोटों से हराया था। अजय को 411818 वोट मिले थे। - शहडोल: हिमाद्री ने प्रमिला को हराया था
शहडोल एसटी सीट है। यहां भाजपा के हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 403333 वोटों से हराया था। हिमाद्री को 747977 तो प्रमिला को 344644 वोट मिले थे। - मंडला: फग्गन सिंह ने कमल सिंह को हराया था
एसटी सीट मंडला में भाजपा के फग्गन सिंह ने 737266 वोट हासिल कर कांग्रेस के कमल सिंह मरावी को 97674 वोटों से हराया था। मरावी को 639592 वोट मिले थे।
इस बार छह सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां से भाजपा के बंटी विवेक साहू और कांग्रेस के नकुलनाथ के बीच कड़ी टक्कर है। जबलपुर में भाजपा के आशीष दुबे और कांग्रेस के दिनेश यादव के बीच घमासान है। मंडला में कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम और भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।
बालाघाट, सीधी और शहडोल में इनके बीच घमासान
बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा की डॉ भारती पारधी और कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार के बीच चुनावी कांटे की टक्कर है। सीधी में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने डॉ राजेश मिश्रा को मौका दिया है तो कांग्रेस ने कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। अजय प्रताप सिंह भाजपा छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शहडोल से बीजेपी की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को के बीच मुकाबला है।
बैहर, लांजी और परसवाड़ा में चार बजे तक मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेस में जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी, शहडोल और बालाघाट में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। शाम छह बजे तक लोग मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकते हैं। बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। यहां शाम चार बजे तक इसलिए वोटिंग होगी क्योंकि यह नक्सल क्षेत्र है।
