भोपाल: CM मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुआ समारोह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय समारोह में संपन्न हुई। यह शुभ अवसर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी परिजनों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
सगाई में छाया पारिवारिक भावनाओं का रंग
डॉ. अभिमन्यु यादव, जो मास्टर्स इन सर्जरी (MS) कर चुके हैं, एक योग्य चिकित्सक एवं समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। वहीं उनकी जीवनसंगिनी बनने जा रहीं डॉ. इशिता, खरगोन जिले के सेल्दा गांव निवासी श्री दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री हैं। डॉ. इशिता भी MBBS कर चुकी हैं और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst
सादगी से सम्पन्न हुआ सगाई समारोह
इस शुभ अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अनुष्ठान संपन्न किया गया, जिसके बाद नवयुगल ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने नए जीवन अध्याय की शुरुआत की। समारोह में केवल परिवार के सदस्य, नजदीकी रिश्तेदार और कुछ विशिष्ट मेहमान ही शामिल हुए, जिससे यह अवसर निजी और आत्मीय बना रहा।राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की उपस्थिति
सगाई समारोह की गरिमा तब और बढ़ गई जब राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए और नवदंपति को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।
सगाई समारोह की तस्वीरें
डॉ. मोहन यादव का पारिवारिक जीवन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के दो सुपुत्र एवं एक सुपुत्री हैं। उनके ज्येष्ठ सुपुत्र और सुपुत्री का विवाह पूर्व में ही सम्पन्न हो चुका है। इस तरह परिवार में यह एक और शुभ अवसर आया है, जिसने सभी को हर्षित कर दिया।