युवा कांग्रेस चुनाव: MP में पहली बार Online वोटिंग, 7.5 लाख युवाओं ने कराया पंजीयन; जानें कौन जीत रहा चुनाव?

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव 2025, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, ऑनलाइन वोटिंग युवा कांग्रेस, YCEA मोबाइल ऐप, युवा कांग्रेस मेंबरशिप प्रक्रिया
X

युवा कांग्रेस चुनाव : MP में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग, 7.5 लाख युवाओं ने कराया पंजीयन; जानें दावेदारों के नाम

Youth Congress Election MP : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऑनलाइन वोटिंग के लिए 7.5 लाख युवाओं ने पंजीयन कराया है। जानें वोटिंग प्रक्रिया और दावेदारों के नाम।

MP Youth Congress Election 2025 : मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जारी हैं। 20 जून से शुरू हुई मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया आगामी 19 जुलाई 2025 तक चलेगी। नवंबर दिसंबर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। पहली बार ये चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर हो रहे हैं। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अब तक 7 लाख 54 हजार से अधिक युवा सदस्यता हासिल कर मतदान कर चुके हैं। वोटिंग का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

मोबाइल एप से पहली बार हो रहा चुनाव
मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव Youth Congress Election Authority (YCEA) की निगरानी में कराए जा रहे हैं। सदस्यता शुल्क ₹50 रुपए निर्धारित की गई है। YCEA ऐप और वेबसाइट के जरिए सदस्यता लेने के बाद वोटिंग की जा सकती है। मतदान के लिए 18 से 35 साल के युवा ही पात्र होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 5 महिलाएं
मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 5 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। देवास जिले से जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजवीर कुडिया, सीधी जिले के देवेन्द्र सिंह दादू और सतना के दिव्यांग लोडिंग ऑटो ड्राइवर विनय पांडेय भी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के ये दावेदार

  1. यश घनघोरिया जबलपुर
  2. अभिषेक परमार, भोपाल
  3. देवेंद्र सिंह दादू, सीधी
  4. जावेद पटेल
  5. नीरज पटेल
  6. प्रमोद सिंह
  7. विश्वजीत सिंह चौहान
  8. राजवीर कुडिया, देवास
  9. प्रियेश चौकड़े
  10. शिवराज यादव
  11. राजीव सिंह
  12. योगिता सिंह
  13. गीता कड़वे
  14. शुभांगना राजे जामनिया
  15. स्वीटी पाटिल
  16. मोनिका मांडरे

जातिगत समीकरण भी चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं:

  • OBC: 4 उम्मीदवार
  • SC: 3 उम्मीदवार
  • ST: 2 उम्मीदवार
  • सामान्य वर्ग: 6 उम्मीदवार

युवा कांग्रेस चुनाव में किसका पड़ला भारी?
मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एससी वर्ग से आने वाले जबलपुर के यश घनघोरिया रेस में आगे दिख रहे हैं। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश को कमलनाथ और उमंग सिंघार का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, भोपाल के अभिषेक परमार, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के समर्थक माने जाते हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह और पटवारी स्पष्ट रूप से कह चुके हैं वे किसी का समर्थन नहीं करते। कांग्रेस ने युवाओं को अपना नेता चुनने का मौका दिया है। इसलिए वे अपने विवेक से वोटिंग करें।

YCEA ऐप/वेबसाइट पर कैसे करें वोटिंग

  • YCEA ऐप या वेबसाइट पर जाएं
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • OTP के बाद नाम, पता, फोटो, वोटर आईडी या आधार अपलोड करें
  • ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें
  • डिजिटल सदस्यता ID जनरेट होगी
  • उसी प्लेटफॉर्म से एक बार ही वोटिंग की अनुमति होगी

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव डिजिटल क्रांति का उदहरण है। पहली बार मोबाइल एप से चुनाव कराकर कांग्रेस ने युवाओं को तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया है। 19 जुलाई को वोटिंग खत्म होते ही नतीजों की तैयारी शुरू हो जाएगी और नया नेतृत्व सामने आएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story