MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा, जानें अगले 2 दिन का हाल

MP Cold Weather
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर से मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 15 से अधिक जिलों में मौसम अचानक बदला, कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। हालांकि, बुधवार को प्रदेश के लिए बारिश और ओलावृष्टि का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुबह के समय कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
20 से ज्यादा जिलों में छाया कोहरा
बुधवार सुबह प्रदेश के करीब 20 से ज्यादा जिलों में हल्के से मध्यम और कुछ जगह घना कोहरा देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में दृश्यता काफी कम रही। कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
5 फरवरी का पूर्वानुमान
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वहीं भोपाल, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और देवास सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रह सकता है।
6 फरवरी का हाल
इस दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश या ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है।
दिन में मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटेगा और धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि सुबह-शाम ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
