MP Weather Today: एमपी में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे

एमपी में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे
X
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, विदिशा, सिवनी, शहडोल और अन्य कई जिलों में 11 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहेगा। विभाग ने लोगों से सुबह–शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

MP Weather Today: मध्य प्रदेश इस समय भीषण ठंड की गिरफ्त में है। प्रदेश भर में कड़ाके की सर्दी ने दिन और रात दोनों समय जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव का अलर्ट है, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड-डे कंडीशन दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बेहद बढ़ा दी है।

कई शहरों में रिकॉर्डतोड़ ठंड

रात का तापमान कई जिलों में 6 डिग्री से नीचे चला गया। शहडोल के कल्याणपुर में 4.2°C, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। भोपाल में लगातार चार दिनों से तेज ठंडी हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान 7.2°C दर्ज हुआ। इंदौर में 5.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो 2015 के बाद सबसे कम है। पचमढ़ी 5.2°C, उमरिया 5.6°C, राजगढ़ 6°C, नौगांव 6.5°C और रायसेन 7°C पर रहा। उज्जैन में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा 9°C तक पहुंच गया। ग्वालियर में 8.9°C और जबलपुर में 8.3°C दर्ज किया गया।

उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं का बड़ा असर

कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट आई है। इन्हीं इलाकों से आने वाली तेज सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में ठंड को और भी कड़ा बना रही हैं। ऊंचाई पर लगभग 100 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही हवाओं ने ठिठुरन में इजाफा किया है।अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने हवा में नमी बढ़ाई है, जिसके कारण रातें और अधिक ठंडी हो गई हैं।

11 दिसंबर तक जारी रहेगा ठंड का तेवर

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, विदिशा, सिवनी, शहडोल और अन्य कई जिलों में 11 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहेगा। विभाग ने लोगों से सुबह–शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story