MP Weather Alert: कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, श्योपुर-मुरैना में ओले गिरने की संभावना

कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, श्योपुर-मुरैना में ओले गिरने की संभावना
X

MP Weather Update

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। घने और मध्यम कोहरे के बीच रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। घने और मध्यम कोहरे के बीच रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने श्योपुर और मुरैना में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मावठे की बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

रविवार को जिन जिलों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़ शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा, उज्जैन और रतलाम में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

कोहरे का भी दिखा असर

शनिवार और रविवार की सुबह छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा देखा गया। राजधानी भोपाल और इंदौर में भी कोहरे का असर रहा। वहीं ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा छाया रहा, जबकि प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में दृश्यता प्रभावित हुई।

सिस्टम लौटने पर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से यह स्थिति बनी हुई है। इसका असर 2 से 5 फरवरी के बीच ज्यादा देखने को मिलेगा और 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जब यह सिस्टम वापस लौटेगा, तब मध्य प्रदेश में ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

सबसे ठंडा रहा खजुराहो

न्यूनतम तापमान की बात करें तो छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story