MP Transfer: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, सतना में 80 से अधिक पटवारी-आरआई के तबादले, देखें सूची

MP Transfer : सतना जिले में 80 से अधिक पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों के तबादले
Patwari Transfer List : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार, 17 जून 2025 को राजस्व विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया। अकेले सतना जिले में 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की नई पोस्टिंग हुई है।
सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में 77 पटवारी और 4 राजस्व निरीक्षक के नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर पटवारी लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ थे। कुछ के खिलाफ शिकायतें भी मिल रही थीं। ये तबादले राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के लिए किए गए हैं।
राज्यभर में हुए थोकबंद तबादले
मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के अलावा नगरीय विकास विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। अगले दो से 3 दिन यहां अन्य विभागों में भी इसी तरह की प्रशासनिक सर्जरी देखी जा सकती है।