MP Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 75 इंस्पेक्टर और स्टेनो के तबादले; 10 अधिकारी EOW भेजे गए।

बलरामपुर जिले के 160 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर
MP Police Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। मंगलवार ( 7 जुलाई 2025) देर रात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के थोकबंद तबादले कर दिए। इनमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नए जिलों या इकाइयों में पदस्थ किया गया है। 10 अधिकारियों को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में तैनात किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी अलग-अलग तबादला आदेशों में कहा गया कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यहां देखें निरीक्षकों की तबादला सूची
10 पुलिस अधिकारी EOW में पदस्थ
गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर, एसआई की दो अलग-अलग ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। दोनों सूची में 75 नाम हैं। इनमें से 10 निरीक्षकों को EOW में पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त किए जाने को निर्देशित किया गया है।
दो स्टेनो के ट्रांसफर
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में दो स्टेनो के ट्रांसफर किए गए हैं। शीघ्रलेखक कमल किशोर दौनेरिया को PHQ की शिकायत शाखा से एआईजी (प्रशासन) PHQ में पदस्थ किया गया है। जबकि, प्रिया पुरोहित एएसपी कार्यालय महिला सुरक्षा भोपाल से आईजी पीएचक्यू अअवि में पदस्थ किया गया है।
