IPS Transfer: MP पुलिस में बड़ा बदलाव; नरसिंहपुर-मंदसौर एसपी समेत 9 अफसरों के तबादले

X
मध्य प्रदेश में गुरुवार (21 अगस्त) देर रात 9 IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अफसरों के तबादले। नरसिंहपुर और मंदसौर के एसपी भी बदले। देखें पूरी लिस्ट
IPS Transfer News MP: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने गुरुवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अफसरों के तबादले कर दिए। ट्रांसफर लिस्ट में नरसिंहपुर और मंदसौर जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। आईपीएस विनोद कुमार (IPS Vinod Kumar) को मंदसौर एसपी और आईपीएस ऋषिकेश मीना (IPS Rishikesh Meena) नरसिंहपुर एसपी बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिहाज से यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदसौर में पिछले दिनों हुई घटना के बाद एसपी अभिषेक आनंद को हटाया गया है। इसी प्रकार नरसिंहपुर एसपी मृगाखी डेका को एआईजी बनाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
MP IPS Transfer list : यहां देखें तबादला सूची

