MP News Live Today 7 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today 7 July
MP News Live Today 7 July 2025: मध्य प्रदेश में सोमवार (7 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 7 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 7 July 2025 8:10 AM
बाबा महाकाल का ड्रायफ्रूट से आकर्षक शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 4 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का त्रिपुंड चंद्र और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य शृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक शृंगार किया गया। - 7 July 2025 8:09 AM
CM मोहन यादव आज लुधियाना में करेंगे रोड शो
सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को लुधियाना में रोड शो करेंगे। सीएम मोहन टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों से चर्चा कर मध्यप्रदेश में निवेश करने आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लुधियाना के प्रमुख उद्यमियों और औद्योगिक समूहों के पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बैठकों में भी भाग लेंगे। बैठकों का उद्देश्य व्यावहारिक और परिणाममूलक संवाद के माध्यम से दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। - 7 July 2025 8:06 AM
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।
