MP News Live Today 3 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News 3 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
X

MP News 3 July 2025 ताज़ा अपडेट्स 

MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (3 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 3 July 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (3 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 3 July 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 3 July 2025 7:23 PM IST

    इंदौर में नाबालिग का अपहरण, भीड़ ने आरोपी को मार डाला 

    इंदौर: चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया, परसो एक परिवार ने रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई लेकर गया है। जब मोहल्ले के लोगों ने तलाश किया तब पाया गया कि लड़की को एक विष्णु नामक व्यक्ति ने कमरे में बंद करके रखा था। लोगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट किया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद कल शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


  • 3 July 2025 7:22 PM IST

    उज्जैन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किए महाकाल दर्शन 

    उज्जैन: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। कहा, मैं अपने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्यार के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। महाकाल के दर्शन कर कामना करता हूं कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद मुझ पर, हमारी पार्टी और प्रदेशवासियों पर बना रहे।

  • 3 July 2025 11:45 AM IST

    छतरपुर: बागेश्वार धाम में गिरा टेंट, श्रद्धालु की मौत

    छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वार धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए लगाया गया टेंट गिर गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। 

  • 3 July 2025 8:07 AM IST

    CM मोहन यादव आज क्या करेंगे 
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महिला मॉक पार्लियामेंट में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे नगरीय विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वित्त विभाग के साथ चर्चा करेंगे। फिर 3 से 4 बजे के बीच नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे। इसके बाद सीएम आगामी कार्य योजना की समीक्षा बैठक लेंगे।

  • 3 July 2025 8:06 AM IST

    श भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज उज्जैन आएंगे 
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को उज्जैन जाएंगे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। हेमंत खंडेलवाल 3 जुलाई गुरुवार को दोपहर 1 बजे उज्जैन आएंगे। खंडेलवाल सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। उसके पश्चात नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कालिदास अकादमी में भाजपा नगर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 3 July 2025 8:04 AM IST

    पुलिस को सोनम के दो मंगलसूत्र मिले 
    इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने नया दावा किया है। विपिन का कहना है कि जब मेघालय पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उन्हें बताया गया कि सोनम के पास से दो मंगलसूत्र मिले हैं। इनमें से एक मंगलसूत्र वह है जो हमारे परिवार ने सोनम को शादी के समय दिया था, लेकिन दूसरा मंगलसूत्र कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं है। 

  • 3 July 2025 8:03 AM IST

    आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
    मध्यप्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पन्ना, दमोह, मैहर और कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story