MP News Live Today 28 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today 28 June 2025: मध्य प्रदेश में शनिवार (28 जून) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 28 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 28 Jun 2025 8:14 AM
बाबा महाकालेश्वर का दिव्य शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शनिवार सुबह 4 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। शनिवार को भगवान महाकाल का त्रिपुंड चंद्र और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य शृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक शृंगार किया गया। - 28 Jun 2025 8:14 AM
भोपाल में निकलेगी जगन्नाथ की रथ यात्रा
राजधानी भोपाल में इस्कॉन मंदिर द्वारा शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा माता की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह इस्कॉन भोपाल की तेरहवीं वार्षिक रथयात्रा होगी। यात्रा शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर हमीदिया रोड, भारत टॉकीज, रोशनपुरा, रंगमहल और न्यू मार्केट होते हुए माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा पर समापन को पहुंचेगी। रथयात्रा का शुभारंभ भोपाल की महापौर मालती राय आरती कर करेंगी। समापन स्थल पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर आरती में शामिल होंगी। - 28 Jun 2025 8:12 AM
इंदौर-देवास रोड पर जाम में फंसे 3 की मौत
इंदौर-देवास रोड पर शुक्रवार को 32 घंटे का जाम लग गया। 8 किलोमीटर जाम में 4 हजार वाहन फंसे थे। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, दो को हार्ट अटैक और एक पेशेंट ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। - 28 Jun 2025 8:10 AM
इंदौर में 7 कोरोना मरीज मिले
इंदौर में कोरोना के मरीजों में फिर तेजी से इजाफा हुआ है। 24 घंटों में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी इंदौर निवासी हैं। नए सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जा रहे हैं। नए 7 मरीजों सहित इस साल अब तक 176 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 8 बाहर के हैं। अब तक 131 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी एक्टिव केसों की संख्या 36 है। - 28 Jun 2025 8:08 AM
एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार(28 जून) को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
