MP News Live Today 26 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
X
MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (26 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 26 June 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (26 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 26 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 26 Jun 2025 8:37 AM IST

    सीएम मोहन यादव आज कब, क्या करेंगे 
    मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 सीएम हाउस में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे जबलपुर में लोक निर्माण विभाग के निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे मानस भवन राइट टाउन जाएंगे। जहां चौपाल प्राकृतिक खेती के नाम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:25 बजे स्मार्ट सिटी जबलपुर पहुंचेंगे। वीसी के माध्यम से गाड़ी संख्या 11086/11085 ग्वालियर- बेंगलुरु एक्सप्रेस के रूप में ग्वालियर से SMVT बेंगलुरु रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 भोपाल वापस लौटेंगे।

  • 26 Jun 2025 7:48 AM IST

    बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार 
    विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 4 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। गुरुवार को भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

  • 26 Jun 2025 7:47 AM IST

    इंदौर से शिलॉन्ग लौटी मेघालय पुलिस 
    राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस 9 दिन बाद इंदौर से शिलॉन्ग लौट गई है। टीम अपने साथ उस बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को भी ले गई है, जिसके एक फ्लैट में सोनम रुकी थी। इन तीनों का आरोपी विशाल चौहान और राज कुशवाह से सामना कराया जाएगा। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने शिलोम जेम्स की निशानदेही पर इंदौर से पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और 50 हजार रुपए बरामद किए हैं।  

  • 26 Jun 2025 7:45 AM IST

    एमपी का मौसम 
    मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, मैहर, पन्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अलीराजपुर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story