MP News Live Today 21 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

20 July 2025 : मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें।
X

20 July 2025 : मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें। 

MP News Live: मध्य प्रदेश की शनिवार (21 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 21 June 2025: मध्य प्रदेश में शनिवार (21 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 21 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 21 Jun 2025 6:13 PM

    खगोलीय ज्ञान की दृष्टि से तारामंडल की कार्यशाला जरूरी

    उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में 'खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा' पर राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन किया। कहा, तारामंडल के क्षेत्र में यह एक नई सौगात है। खगोलीय ज्ञान की दृष्टि से बच्चों और अन्य लोगों के लिए तारामंडल की इस कार्यशाला की अत्यंत आवश्यकता थी। मेरी ओर से पूरे क्षेत्रवासियों को बधाई।

  • 21 Jun 2025 6:11 PM

    शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग जरूरी 
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिहार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा, हम सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में योग का प्रचार-प्रसार किया है। यह हमारी पुरानी परंपरा रही है और हमें उम्मीद है कि इससे न केवल भारत के लोग, बल्कि दुनिया के लोग लाभान्वित होंगे। शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग बहुत जरूरी है।

  • 21 Jun 2025 6:09 PM

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोनम-राज  

    मेघालय की शिलांग जिला सत्र अदालत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने उन्हें पूर्वी खासी हिल्स के जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। 

  • 21 Jun 2025 9:25 AM

    भोपाल में आज पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर 
    मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है। इसमें शनिवार सुबह 10:00 बजे जल आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे काव्य प्रस्तुति 'नदी नामा'–नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में करन राजदान, अन्नू कपूर, राजीव वर्मा, पीयूष मिश्रा, सीमा कपूर, डॉ. संतोष चौबे, नवनी परिहार आदि मौजूद रहेंगे।  

  • 21 Jun 2025 9:20 AM

    सीएम मोहन यादव ने भोपाल में किया योग 
    मध्यप्रदेश में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश भर में आयोजन किए गए हैं। इंदौर में राजवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। भोपाल में अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ शहर के अलग-अलग स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योग किया।


    आज सबसे बड़ा दिन है
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी।

  • 21 Jun 2025 9:18 AM

    आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
    मानसूनी बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया है। 24 घंटे ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग शनिवार को सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story