MP News Live Today 20 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
X
MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (20 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 20 June 2025: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (20 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 20 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 20 Jun 2025 8:14 AM IST

    सोनम और राज को दो दिन की पुलिस रिमांड
    इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। तीन आरोपियों- विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने सोनम को इंदौर से उत्तर प्रदेश छोड़ने गए टैक्सी ड्राइवर से भी एक घंटे पूछताछ की। संभावना है कि शिलॉन्ग एसआईटी शुक्रवार को भी इंदौर में रुक सकती है।

  • 20 Jun 2025 8:12 AM IST

    'सदानीरा समागम' 20 से 25 तक चलेगा 
    मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 'सदानीरा समागम' का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे। इसमें आज नृत्य नाटिका ‘हमनवा’ की प्रस्तुति होगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में इन दिनों गोंड समुदाय की चित्रकार कुंती मरावी के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है, यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी।

  • 20 Jun 2025 8:10 AM IST

    मुख्यमंत्री आवास पर आज गौशाला सम्मेलन 
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश में गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार (20 जून) को एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन में वे प्रदेशभर के गौ-पालकों और गौ-शाला संचालकों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान 90 करोड़ की राशि गौशालाओं को अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर गौशाला सम्मेलन दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गोसेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौशालाओं एवं संस्थाओं को गोसेवा पुरस्कार दिए जाएंगे।

  • 20 Jun 2025 8:08 AM IST

    MP में आज का मौसम
    मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। गुरुवार को कई जिलों में पानी बरसा। मौसम विभाग ने शुक्रवार (20 जून) को गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story