MP News Live Today 2 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News live Today 2 July 2025
MP News Live Today 2 July 2025: मध्य प्रदेश में बुधवार (2 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 2 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 2 July 2025 8:16 AM
CM मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 10.55 बजे बीजेपी कार्यालय पहुचेंगे। सुबह 11 से 2 बजे तक बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 से लेकर 4:30 बजे तक ऊर्जा विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं शाम 4:30 से 5:30 बजे तक परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। - 2 July 2025 8:15 AM
एमपी बीजेपी को आज मिलेगा नया बॉस
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष का बुधवार को ऐलान होगा। भाजपा के नए मुखिया हेमंत खंडेलवाल के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यालय में बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, प्रदेश से केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। औपचारिक घोषणा के बाद हेमंत खंडेलवाल मीडिया से चर्चा करेंगे। - 2 July 2025 8:08 AM
लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू में पदस्थ एसपी बदले
राज्य शासन ने मंगलवार देर रात लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ अफसरों के तबादले किए हैं। गृह विभाग से जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा के दस अफसरों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश में लोकायुक्त एसपी जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर को बदला गया है। इसके साथ ही ईओडब्ल्यू जबलपुर, उज्जैन के भी स्थानांतरण किए गए हैं। राजेश कुमार मिश्रा एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से एआईजी पीएचक्यू, समर वर्मा एएसपी जबलपुर से एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन, अनिल विश्वकर्मा एसपी लोकायुक्त उज्जैन से एसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर पदस्थ किया है। - 2 July 2025 8:06 AM
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में जमकर पानी बरस रहा है। भोपाल में सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
