MP News Live Today 19 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today 19 June 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (19 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 19 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 19 Jun 2025 3:16 PM
लाड़ली बहना योजना: दिवाली से हर माह मिलेंगे 1500 रुपए
मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली से उन्हें हर माह 1500 रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। सीएम ने यह यह महत्वपूर्ण घोषणा गुरुवार को इंदौर में की है। विश्व सिकल सेल दिवस पर वे बड़वानी के तलून में आयोजित कार्यक्रम को इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।
- 19 Jun 2025 9:44 AM
सीएम मोहन आज कहां, कब जाएंगे
सीएम मोहन यादव गुरुवार सुबह 11 बजे बड़वानी के ग्राम तलुन में विश्व सिकल सेल दिवस-2025 राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.15 बजे तलुन से बेडिया जिला खरगोन रवाना दोपहर 1.50 बजे बेडिया मंडी प्रांगण में नर्मदा घाटी विकास विभाग तहत अम्बा रोडिया माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। जिले के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। शाम 4.55 बजे भोपाल आगमन होगा। - 19 Jun 2025 9:44 AM
विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के बड़वानी में गुरुवार 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में होगा। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सिकल सेल की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया है। - 19 Jun 2025 9:42 AM
5 दिन में बदले 10482 अधिकारी-कर्मचारी
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पांच दिनों में 10 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेशभर के थानों और सब डिवीजन में 4 साल या इससे ज्यादा समय से पदस्थ सिपाही से सब इंस्पेक्टर तक के 10482 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं। मप्र पुलिस के सभी 57 थानों में ऐसे सबसे ज्यादा 1029 पुलिसकर्मी इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ मिले हैं। - 19 Jun 2025 9:38 AM
सोनम समेत पांचों आरोपियों की शिलॉन्ग कोर्ट में पेशी
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। राजा की पत्नी सोनम समेत सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड में थे। इस दौरान शिलॉन्ग पुलिस ने पांचों आरोपियों से वारदात का रीक्रिएशन भी कराया। अभी कई सवालों के जबाव नहीं मिले हैं, ऐसे में संभावना है कि पुलिस आरोपियों की और रिमांड मांग सकती है। - 19 Jun 2025 9:37 AM
एमपी में आज ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया। सिर्फ एक जिला भिंड बचा है। गुरुवार को यहां भी मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, गुना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश आंधी बारिश होने की संभावना है।
