MP News Live Today 17 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today : मध्य प्रदेश में मंगलवार (17 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 17 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 17 Jun 2025 1:10 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/P9DTV9gCI7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2025 - 17 Jun 2025 9:42 AM
बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 4 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। मंगलवार को भगवान महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक शृंगार किया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
- 17 Jun 2025 9:30 AM
मोहन कैबिनेट की बैठक आज
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार(17 जून) को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक मंत्रालय में मंगलवार सुबह 11 बजे होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में प्रमोशन नीति का प्रस्ताव आ सकता है, जिसमें वरिष्ठता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। नौ साल से सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) रुकी हुई थी। इसकी वजह यह थी कि आरक्षण में प्रमोशन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में था। सरकार ने वहां एसएलपी दाखिल की थी, जिससे प्रमोशन नहीं हो पा रहा था। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया प्रमोशन फार्मूला बनवाया है और उसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा गया है। इस फैसले से लगभग 4 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। - 17 Jun 2025 9:26 AM
भोपाल पुलिस विभाग में तबादले
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस के थोक में तबादले हुए हैं। इसी कड़ी में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए। इनमें एसआई SI, एएसआई ASI, हेड कॉन्स्टेबल HC और कॉन्स्टेूल इधर- उधर किए गए हैं। पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। किसे, कहां भेजा देखें लिस्ट। - 17 Jun 2025 9:22 AM
एमपी का मौसम
मध्यप्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो गई है। एक सप्ताह में मॉनसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज सहित 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
