MP News: CM मोहन आज करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, 31 प्रदेशों के 900 विद्यार्थी होंगे शामिल

cm mohan yadav
X

cm mohan yadav 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 9:45 बजे श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बड़े वैज्ञानिक आयोजन की मेजबानी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 9:45 बजे श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन NCERT द्वारा किया जा रहा है, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग भी भागीदार है।

31 राज्यों से 900 विद्यार्थी होंगे शामिल

इस छह दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 900 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी विद्यार्थी विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रदर्शित करेंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं में विज्ञान और नवाचार की सोच को बढ़ावा देना है।

प्रतिदिन वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान

हर दिन सुबह 9 बजे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों-IISER, MANIT, Regional Science Centre, ISECT और Global Skill Park के वैज्ञानिक बच्चों के साथ संवाद करेंगे और विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट की प्रश्नोत्तरी भी आयोजित होगी।

थीम: सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

2025-26 की इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय “सतत भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी” रखा गया है।

मुख्य फोकस क्षेत्रों में शामिल हैं। खाद्य, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग,कंप्यूटेशनल थिंकिंग,अपशिष्ट प्रबंधन।

240 साइंस मॉडल, 229 स्कूल होंगे पार्ट

इस प्रदर्शनी में 240 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे और कुल 229 स्कूल प्रतिभागी रहेंगे। हर दिन करीब 2000 विद्यार्थी एवं नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और भ्रमण

शाम को विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी अपने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।इसके अलावा, प्रतिभागियों को भोपाल के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक स्थलों जैसे विज्ञान केंद्र, संग्रहालय, शिल्प केंद्र आदि का भ्रमण भी कराया जाएगा। यह छह दिवसीय कार्यक्रम 23 नवंबर दोपहर 3:30 बजे संपन्न होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story