मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड: भोपाल-इंदौर में रिकॉर्ड टूटा, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूल टाइमिंग भी बदली

MP Mausam News
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार नवंबर में ही अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं के कारण भोपाल, इंदौर, राजगढ़ समेत कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड
रविवार- सोमवार की रात भोपाल में तापमान 5.2°C दर्ज हुआ, जो नवंबर के इतिहास में अब तक की सबसे ठंडी रात है। इससे पहले 1941 में तापमान 6.1°C दर्ज हुआ था। लगातार साफ आसमान और उत्तरी हवाओं की वजह से रात में तेजी से ठंड बढ़ रही है।
इंदौर–राजगढ़ में भी रिकॉर्ड लेवल की ठंड
इंदौर: पारा 7.2°C – पिछले 25 साल में सबसे ठंडा नवंबर
राजगढ़: तापमान 5°C – सीजन का सबसे न्यूनतम
ग्वालियर: 9.8°C
जबलपुर: 9.3°C
उज्जैन: 9.6°C
कई जिलों में तापमान 10°C से भी नीचे पहुंच गया है।
किन जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट?
सीवियर कोल्ड वेव (Severe Cold Wave):
भोपाल
इंदौर
राजगढ़
शीतलहर अलर्ट (Cold Wave):
धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, शहडोल सहित अन्य जिले।
स्कूलों की टाइमिंग बदली
कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों ने स्कूल समय में बदलाव किया है। इंदौर: 18 नवंबर से स्कूल सुबह 9 बजे से , भोपाल: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे के बाद, ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल, खंडवा: समय बढ़ाया गया लेकिन जबलपुर–उज्जैन समेत कई जिलों में अब तक राहत नहीं।
22 नवंबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया एक्टिव होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले दो दिन शीतलहर का असर और तेज रहेगा।
