MP News Live Today 5 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 5 August 2025: मध्य प्रदेश में मंगलवार (4 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 5 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 5 Aug 2025 2:28 PM
नर्मदापुरम: स्कूल बस पोल से भिड़ी, कई छात्र घायल
नर्मदापुरम जिले के रोहना गांव में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार सुबह 9:30 बजे महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी की बस नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर कार को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ और बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में 8 छात्र और एक टीचर घायल हुए हैं। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में साहिल पटेल, अंशिका, काशिक चौरे, कार्तिका, रागिनी, आरुषि बरखने और शिक्षिका शिवानी चौरे को गंभीर चोट आई हैं। 5 बच्चों को फ्रैक्चर हुआ है, 3 को सामान्य चोटें आई हैं।
- 5 Aug 2025 1:15 PM
सीहोर: कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई। उनकी उम्र 50 वर्ष थी। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक संयम बरतने की अपील की है। मृत महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- 5 Aug 2025 8:36 AM
अब जबलपुर नहीं जाएगी जनशताब्दी एक्सप्रेस
जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस अब मदन महल स्टेशन से चलेगी। जबलपुर स्टेशन की बजाय यह ट्रेन मदन महल तक जाएगी। यह व्यवस्था 12 अगस्त से लागू हो रही है। हालांकि, स्टॉपेज और टाइम टेबल में परिवर्तन नहीं हुआ।
- 5 Aug 2025 8:36 AM
भोपाल एम्स डायरेक्टर बदले गए
एम्स भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एम्स दरभंगा के डायरेक्टर डॉ. माधवानंद एम्स भोपाल के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह को सैफई मेडिकल कॉलेज की कमान सौंपी है। एम्स भोपाल में वह 3 साल बतौर डायरेक्टर सेवाएं दी। डॉ. माधवानंद को फिलहाल, अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- 5 Aug 2025 8:31 AM
विधानसभा में मेट्रोपॉलिटन विधेयक पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मेट्रोपॉलिटन विधेयक पर चर्चा होगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधेयक प्रस्तुत करेंगे। जिस पर 2 घंटे चर्चा होगी। इस दौरान कारखाना संशोधन विधेयक, मध्य प्रदेश दुकान तथा स्थापना संशोधन विधेयक, भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक पर आधे घंटे की चर्चा होगी। रजिस्ट्री संशोधन विधेयक पर 1 घंटे चर्चा होगी।
- 5 Aug 2025 8:30 AM
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2027 के कार्यक्रम FPO डायरेक्टर समिट में शामिल होंगे। राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में यह कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे होगा। शाम 5 बजे कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में विश्वसनीयता का एक वर्ष कार्यक्रम और शाम 6 बजे रविंद्र भवन में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।
- 5 Aug 2025 8:30 AM
मध्य प्रदेश विधानसभा में कैबिनेट बैठक आज
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज, मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता वाली यह बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद सेंट्रल हॉल में 10:30 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे।
