MP News 30 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News 30 July 2025
MP News Live Today 30 July 2025: मध्य प्रदेश में बुधवार (30 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 30 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 30 July 2025 6:15 PM
सरकारी कॉलेज में बढ़ी MBBS की सीटें
मध्यप्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए ये बड़ी खबर है। साल 2024 के मुकाबले 2025 में MBBS और BDS की टोटल सीटों में थोड़ा चेंज आया है। इस साल राज्य में डॉक्टर बनने की दिशा में कदम रखने वाले छात्रों की संख्या में 150 की कमी आएगी, क्योंकि 100 MBBS और 50 BDS सीटें कम हो गई हैं। यह बदलाव राज्य के हजारों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी है और प्रवेश प्रक्रिया को सीधे प्रभावित करेगा। 2025 में एमपी में 4,775 MBBS सीटों पर ही एडमिशन मिलेगा, जबकि पिछले साल ये 4,875 थीं। वहीं, BDS की सीटें भी 1,283 से घटकर 1,233 हो गई हैं।
- 30 July 2025 3:44 PM
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
इंदौर प्रशासन और पुलिस, नगर निगम को ट्रैफिक सुधार के लिए हाईकोर्ट से मिले फ्री हैंड के बाद इसमें सख्ती की शुरुआत हो गई है। इसके लिए कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने प्रतिबंधात्मक धारा के तहत टू व्हीलर चालकों के लिए अहम आदेश जारी किया है। बता दें कि आदेश 1 अगस्त से लागू होगा।
- 30 July 2025 3:08 PM
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति भोपाल दौरे पर
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति गुरुवार को भोपाल पहुंचेगी। समिति प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ बैठक कर सड़कों की स्थिति, बढ़ते सड़क हादसों और मौतों की समीक्षा करेगी। बैठक में दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। शुक्रवार को समिति भोपाल की सड़कों का फील्ड निरीक्षण भी करेगी।
- 30 July 2025 2:58 PM
सदन में आज 4 विधेयक पेश किए गए
सदन में आज 4 विधेयक पेश किए गए
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अनुमति के बाद आज 4 विधेयक सदन में पेश किए गए। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पेश किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने तीन विधेयक पेश किए। पहला भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक 2025, दूसरा रजिस्ट्रीकरण मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 और तीसरा भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 किया।
- 30 July 2025 12:33 PM
ड्रग्स तस्करी केस में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
ड्रग्स तस्करी केस में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
भोपाल। राजधानी भोपाल में ड्रग्स तस्करी के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आनंद नगर के पास कोकता इलाके में नगर निगम ने शरीक मछली के घर का अवैध निर्माण तोड़ दिया। यह संपत्ति शरीक मछली के परिवार की सामूहिक संपत्ति थी, जिसमें अवैध रूप से निर्मित हिस्से को चिन्हित कर तोड़ा गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब ड्रग्स तस्करी में लिप्त यासीन मछली की गिरफ्तारी के बाद इस परिवार के अन्य सदस्यों पर भी नशीले पदार्थों की तस्करी और युवतियों के वीडियो बनाने जैसे संगीन आरोप सामने आए। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
- 30 July 2025 12:29 PM
CM मोहन यादव का बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर बड़ा बयान
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी और फिलहाल आर्मी की जरूरत नहीं है। एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें तेजी से राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वायुसेना का विमान भेजा जा रहा है ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। अब तक लगभग 3000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी ऐलान किया कि जो लोग बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं, उन्हें 15 अगस्त के मौके पर राज्य सरकार सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जो लोग मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं, उनकी सराहना जरूरी है।
मुख्यमंत्री की ओर से यह कदम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर राज्य सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।
- 30 July 2025 7:18 AM
एमपी के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो रही है। अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग बुधवार को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। - 30 July 2025 7:16 AM
भोपाल का पहला प्रोफेशनल स्टंट शो 30 जुलाई को
राजधानी में पहली बार रोमांच, रफ्तार और जिम्मेदारी तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। विंग्गस फ्लाई हाई क्लब में 30 जुलाई को भोपाल का पहला स्ट्रीट बाइक फ्रीस्टाइल स्टंट शो आयोजित किया जा रहा है। यह इवेंट सिर्फ थ्रिल नहीं, बल्कि युवाओं को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक करने की पहल भी है। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्टंट स्कूल द्वारा किया जा रहा है। - 30 July 2025 7:15 AM
अनुपूरक बजट पर आज दो घंटे होगी चर्चा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के बाद अनुपूरक बजट पर दो घंटे चर्चा होगी। दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया था। जिसमें प्रदेश की बारिश के कारण उखड़ी सड़कों के सुधार और नई सड़कों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है। - 30 July 2025 7:10 AM
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे। मंगलवार दोपहर को निंबावत मुंबई से इंदौर पहुंचे और राजा के परिवार से मुलाकात की। कई फिल्में बना चुके एस.पी. निंबावत ने बताया कि इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग रखा गया है। मीडिया ने इस केस को इतना हाइलाइट किया कि पूरा बॉलीवुड इस केस के बारे में जानता है। मेरे अंधेरी (मुंबई) के ऑफिस में कई लोग हमसे मिलने भी आए।
