MP News 28 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News 28 July 2025
X

MP News 28 July 2025

MP News Live: मध्य प्रदेश की सोमवार (28 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 28 July 2025: मध्य प्रदेश में सोमवार (28 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 28 July 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 28 July 2025 4:52 PM

    मंत्री सारंग ने कहा, कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन बचकाना

    मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "विधानसभा सत्र की एक गरिमा होती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा उसका अनादर करने की कोशिश करती है। वरिष्ठ विधायकों द्वारा किया जा रहा ऐसा विरोध प्रदर्शन बचकाना है...कांग्रेस को अपने नेतृत्व, नीयत और नीति पर काम करना चाहिए..."


  • 28 July 2025 3:39 PM

    भोपाल में रिटायर्ड अफसर के घर से लाखों की चोरी
    भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित ब्राइट कॉलोनी में रविवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने कृषि विभाग से रिटायर्ड अफसर मिर्जा इफ्तेखार बेग के सूने मकान में सेंध लगाकर ताले तोड़े और अलमारी में रखी लगभग 50 से 60 लाख रुपए की पुरानी सोने-चांदी की ज्वेलरी चुरा ली।

  • 28 July 2025 3:36 PM

    मैहर की अंजना ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी की फतेह

    मैहर जिले के छोटे से गांव बेंदुरा कला की बेटी अंजना सिंह ने देश का नाम रोशन किया है। अंजना ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर/18,510 फीट) पर 27 जुलाई को सुबह 6 बजे सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का तिरंगा फहराया।

  • 28 July 2025 8:12 AM

    युवक ने गाय को ऑटो में बांधकर 4Km तक घसीटा 
    रीवा जिले में एक युवक ने गाय को ऑटो से बांधकर 4 किमी तक घसीटा। इससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। एक आंख की रोशनी भी चली गई। घटना बिछिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात की है। बाइक सवार दो युवकों ने 2 किमी पीछाकर गाय को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

  • 28 July 2025 8:09 AM

    मंत्री विजय शाह मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई 
    एमपी के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इस दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। एसआईटी ने मंत्री के बयान के वीडियो को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में आए तथ्यों को भी एसआईटी अपनी स्टेटस रिपोर्ट में दर्ज करेगी। इससे पहले एसआईटी ने 19 जुलाई को मंत्री विजय शाह को जबलपुर बुलाया था।  

  • 28 July 2025 8:07 AM

    एमपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से 
    मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक यह सत्र चलेगा। इस सत्र में विधायकों ने दो हजार से ज्यादा सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए हैं। विधायकों के कुल 3377 सवालों में से 2076 सवाल ऑनलाइन आए हैं। जबकि ऑफलाइन सवालों की संख्या 1301 है।

  • 28 July 2025 8:06 AM

    बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी 
    आज श्रावण माह का तीसरा सोमवार है। शाम 4 बजे महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। श्री चंद्रमौलेश्वर पालकी और श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होंगे। गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा शामिल होगी। तीसरी सवारी की थीम बैंड पर आधारित है। इस दौरान पुलिस, आर्मी, होमगार्ड और निजी बैंड प्रस्तुति देंगे। पहले सोमवार को 2.5 लाख, दूसरे सोमवार को 3 लाख से अधिक भक्त सवारी में शामिल हुए थे। इस बार तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है। 

  • 28 July 2025 8:05 AM

    एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
    मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। आज सोमवार सुबह से भोपाल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story