MP News Live Today 27 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
X

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live: मध्य प्रदेश की बुधवार (27 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 27 August 2025 : मध्य प्रदेश में बुधवार (27 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 27 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 27 Aug 2025 1:42 PM

    शहडोल: मंदिर में भोजपुरी गाना बजाने पर विवाद

    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सुखाड़ गांव स्थित खैर माता मंदिर में हरितालिका तीज पर विवाद हो गया। मंगलवार देर रात यहां पूजा-पाठ के दौरान भोजपुरी गीत बजाने को लेकर व्योहारी विधायक शरद कोल के रिश्तेदार शुभम कोल और गांव के युवक मुकेश कोल में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।  

  • 27 Aug 2025 1:39 PM

    शाजापुर: महाराजा होटल का शौचालय टूटा, स्कूटी चकनाचूर

    मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह हैरान कर देने वाली घटना हुई। नई सड़क स्थित महाराजा होटल की पहली मंजिल पर बना शौचालय अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में नीचे खड़ी स्कूटी चकूनाचूर हो गई। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाराजा होटल पीली मिट्टी से बना है। यह काफी जर्जर हो गया है। तीन साल पहले इसकी टीन शेड सड़क पर गिर गए थे। 

  • 27 Aug 2025 1:35 PM

    उज्जैन में आज ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार, 27 अगस्त को ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव “रूहmantic” आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि यह  कॉन्क्लेव एक ऐसा मंच है, जहां से हम अपनी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। इससे सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, कॉर्पोरेट समूहों और मंदिर ट्रस्ट समूहों तक सीधी पहुंच बनेगी। 

  • 27 Aug 2025 1:32 PM

    मध्य प्रदेश में कल से होगी तेज बारिश

    मध्य प्रदेश में कल (गुरुवार, 28 अगस्त) से बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार, 27 अगस्त को एमपी के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। मानसून कमजोर पड़ने से आज किसी जिले में तेज बारिश की संभावना नहीं है।लेकिन 28 अगस्त से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। लिहाजा, दक्षिणी मध्य प्रदेश में पुन: तेज बारिश का दौर शुरू होगा।


     

  • 27 Aug 2025 1:28 PM

    जनगणना-2027: CS की अध्यक्षता में हाईपॉवर कमेटी गठित

    मध्य प्रदेश सरकार ने जनगणना-2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी गठित की गई है। कमेटी में 6 अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), तीन प्रमुख सचिव (पीएस) और 15 सीनियर अधिकारी शामिल किए गए हैं। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story