MP News Live Today 25 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 25 August 2025 : मध्य प्रदेश में सोमवार (25 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 25 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 25 Aug 2025 6:31 PM
राज्यसभा सांसद को BJP की बैठक में जाने से पुलिस ने रोका
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में शामिल होने जा रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने बाहर रोक दिया। इस पर पुलिस से उनकी बहस हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो सीनियर नेताओं ने दखल दिया, जिसके बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया।
- 25 Aug 2025 3:20 PM
भोपाल में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई
भोपाल में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई
भोपाल में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अब अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सोमवार को एडीएम अंकुर मेश्राम ने मीटिंग में यह निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में भी मौजूद रहने को कहा है।
- 25 Aug 2025 3:06 PM
नकली खाद-बीज और दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन: शिवराज
मध्य प्रदेश। नकली खाद-बीज और दवाएं बेचने वालों की खैर नहीं। प्रशासन इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा देश में हम नकली दवाइयाँ, नकली बीज, नकली खाद नहीं बिकने देंगे। उन्होंने बताया कि अभी करीब 30,000 दवाइयाँ बनती हैं, लेकिन 642 ही ऐसी हैं, जो फसलों के लिए फायदेमंद हैं। कुछ पर प्रयोग हो रहे हैं। किसानों को जो भी मिले वो शुद्ध हो और उनके लिए उपयोगी हो। इसके लिए अभियान चल रहा है।
- 25 Aug 2025 3:01 PM
चित्रकूट: चलती कार में गिरा पेड़, IFS अधिकारी और पत्नी की मौत
मध्य प्रदेश के सतना जिले में सोमवार को दुखद सड़क हादसा सामने आया है। चित्रकूट में चलती स्कॉर्पियो पर महुआ का पेड़ गिर जाने से एक यहां एक सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वह बांदा जिले के झीलपुरवा गांव के रहने वाले थे।
- 25 Aug 2025 10:50 AM
मध्यप्रदेश के दौरे पर जेपी नड्डा, आज पहुंचेंगे जबलपुर
भोपाल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज मध्यप्रदेश के दौरे पर जबलपुर पहुंचेंगे। वे स्वास्थ्य सेवाओं और जनहितैषी पहलों का शुभारंभ करेंगे। श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। डिजिटल नवाचार के तहत स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे प्रदेश में चिकित्सा अधोसंरचना, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और तकनीक आधारित सेवाओं का विस्तार होगा।
- 25 Aug 2025 10:47 AM
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हफ्ते में दो दिन चलेगी रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
भोपाल: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक हर शनिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 01704 रीवा से रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:40 बजे रानी कमलापति और 9:33 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचेगी, फिर दोपहर 3:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर। दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे होंगे। बुकिंग शुरू हो चुकी है।
- 25 Aug 2025 10:34 AM
20,000 रेल कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी
भोपाल: हबीबगंज रेलवे स्वास्थ्य केंद्र पर अब विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। इससे दक्षिण भोपाल के करीब 20,000 रेल कर्मचारियों और पेंशनरों को निशादपुरा नहीं जाना पड़ेगा। रेल प्रशासन ने आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखकर यह तैनाती की है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है।
- 25 Aug 2025 10:30 AM
पीजी कोर्स: दूसरे राउंड के सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू
भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने शासकीय और निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए दूसरे राउंड के सीट आवंटन की प्रक्रिया आज शुरू की। लगभग 12,000 छात्रों ने चॉइस फिलिंग की है। तय समय में फीस जमा न करने पर सीट आवंटन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
- 25 Aug 2025 8:45 AM
मध्य प्रदेश में आज (सोमवार 25 अगस्त) 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज (सोमवार (25 अगस्त) 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में अलर्ट जारी किया है। बताया कि भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, दतिया, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और भोपाल समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिन तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी।
- 25 Aug 2025 8:42 AM
भोपाल में आज बिजली कटौती का शेड्यूल
भोपाल में आज (सोमवार (25 अगस्त) बैरागढ़, बागसेवनिया और कटारा समेत कई इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक, भैंसखेड़ी, आकाश गार्डन, माधव आश्रम, विसर्जन घाट, मंडी बैरागढ़ व आसपास के इलाके में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जबकि, करुणा धाम, सुदामा नगर, मरघट, शुभ बिजनेस ज़ोन एरियाबर्रई, कस्तूरी होम्स, थाना कटारा, नगर निगम बर्रई व आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी।
इसी तरह से अहमदपुर, बागसेवनिया थाना, सुरेंद्र गार्डन, आदर्श नगर, शैल परिसर, शिव शक्ति नगर, फॉर्च्यून डिलाइट, निरुपम फेज-1, बर्फानी धाम और आसपास का क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक व आरएमएल बिल्डकॉन, त्रिभुवन कॉलोनी, लीला अतुल्यम, रिवर्टन स्कूल, अर्बन रिवर, मुकुंद रत्नम में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
