MP News 24 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today 24 July 2025
X

MP News Live Today 24 July 2025

MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (24 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 24 July 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (24 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 24 July 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 24 July 2025 5:09 PM

    अब बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक, ट्रेनिंग के बाद लगाना पड़ेगी ई-अटेंडेंस

    मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक बड़े कदम की घोषणा की है, जिसके तहत 4 लाख शिक्षकों को ई अटेंडेंस (E Attendance) दर्ज कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा का स्तर और कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ई अटेंडेंस के तहत शिक्षक अपनी हाजिरी ऐप के माध्यम से दर्ज करेंगे। 

  • 24 July 2025 12:08 PM

    पुलिस के जवान करेंगे रामायण का पाठ
    मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित नए जवानों के लिए एक खास पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को रामायण (Ramayan) के पाठ की सलाह दी है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी जानकारी दी है। 

  • 24 July 2025 8:25 AM

    भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज 
    भोपाल नगर निगम परिषद की गुरुवार को बैठक होगी। सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस के परिषद हॉल में होगी। बैठक हंगामेदार रहने के आसार है। विपक्ष सड़कों के गड्ढों का मुददा उठाएगा। टॉयलेट्स के रेट बढ़ाकर 10 रुपए करने और परिषद की बैठक समय पर नहीं होने का भी मुद्दा उठेगा। निगम की बैठक में इलाके और चौराहे का नाम बदलने के 2 प्रस्ताव आएंगे। पुराना शहर स्थित ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर राम बाग होगा।  

  • 24 July 2025 8:23 AM

    CM मोहन यादव का कार्यक्रम 
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के नेहरू नगर स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान पहुंचेंगे। जहां वे वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन और राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे समत्व भवन में विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में 406 करोड़ के निवेश की 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन भी करेंगे।

  • 24 July 2025 8:22 AM

    बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार 
    विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान, मंदिर के कपाट खोलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया और उनकी आज्ञा लेकर चांदी का द्वार खोला गया। इसके बाद गर्भगृह के पट खोले गए। पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया और कर्पूर आरती की गई। भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगारित किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन विधिपूर्वक संपन्न किया गया। 


  • 24 July 2025 8:20 AM

    एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
    मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बुधवार को नर्मदापुरम के इटारसी में बाढ़ जैसे हालात रहे। भोपाल, इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story