MP News Live Today 21 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
X

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (21 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 21 August 2025 : मध्य प्रदेश में गुरुवार (21 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 21 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 21 Aug 2025 10:01 PM

    नई दिल्ली में 22 अगस्त को मध्यप्रदेश भवन में ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’

    नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में 22 अगस्त 2025 को ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’ का तृतीय आयोजन होगा। सुप्रसिद्ध नृत्यांगना लता सिंह मुंशी और उनका समूह मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति देंगे। समारोह में मध्यप्रदेश के मधुर लोक-संगीत और भावपूर्ण स्वरों की प्रस्तुति होगी, जो दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता और कलात्मक समृद्धि से रूबरू कराएगी।

  • 21 Aug 2025 9:58 PM

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 1 नवंबर को भव्य आयोजन

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भोपाल में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान पर आधारित महानाट्य का मंचन किया जाए। इसके साथ ही राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। समारोह में युवाओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

  • 21 Aug 2025 3:58 PM

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

    मध्य प्रदेश: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने एक और मास्टरमाइंड भरत जाधव को हिरासत में लिया है। भरत ने सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाह को सिम और मोबाइल उपलब्ध कराए थे। जिसकी मदद से इन्होंने हत्या की साजिश रची। शिलांग पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इंदौर क्राइम ब्रांच के सहयोग से यह कार्रवाई की। 

  • 21 Aug 2025 3:57 PM

    शाजापुर: प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत

    मध्य प्रदेश: शाजापुर जिले के शुजालपुर अकोदिया के समीप मोहम्मद खेड़ा के पास प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ थे। बाइक से सलसलाई जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक फरार है। भागते समय उसने अपने एक साथी को भी कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल है।  

  • 21 Aug 2025 3:54 PM

    इंदौर:  300 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त

    इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 300 करोड़ मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त कराई है। 20 अगस्त 2025 को इस कार्रवाई में इंदौर स्थित भूमि सर्वे नंबर 282/2 की 22.24 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। इसमें 14 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी थी, जबकि 2 एकड़ में सड़क निर्माण हो गया था। 

  • 21 Aug 2025 3:51 PM

    राजगढ़ में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर का विवादित बयान 

    मध्य प्रदेश: राजगढ़ में कांग्रेस नेता का विवादित बयान सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर ने सार्वजनिक कार्यक्रम में  लाड़ली बहनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत समारोह में उन्होंने कहा, लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे। बीजेपी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, गुर्जर का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। 

  • 21 Aug 2025 3:47 PM

    भोपाल: 74 जल संरचनाओं के नवीनीकरण, 55 को नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 74 जल संरचनाओं के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 55 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें 31 अनुकंपा और 24 नई नियुक्तियां शामिल हैं। सीएम ने इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी किया है। कहा, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ना पीएम मोदी का मंत्र है। नवाचार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।  

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story