MP News Live Today 20 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
X

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live: मध्य प्रदेश की बुधवार (20 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 20 August 2025 : मध्य प्रदेश में बुधवार (20 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 20 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 20 Aug 2025 10:08 AM

    मौसम: मध्य प्रदेश के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

    मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज, बुधवार, 20 अगस्त को एमपी के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में भी 21 अगस्त से तेज बारिश होगी। 

  • 20 Aug 2025 10:05 AM

    अर्चना तिवारी बरामद, भोपाल में आज खुलासा करेगी पुलिस

    इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हुई कटनी की अर्चना तिवारी को पुलिस ने नेपाल बार्डर से बरामद किया है। पुलिस उसे भोपाल ला रही है। आज (20 अगस्त 2025) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। जांच में ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ कांस्टेबल राम तोमर का नाम भी सामने आया। उसने ही अर्चना ट्रेन टिकट बुक कराया था।  

  • 20 Aug 2025 10:01 AM

    राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह

    मध्य प्रदेश सरकार आज संपूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला कलेक्टर्स को सम्मानित करेगी। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार दोपहर 12:30 बजे से आयोजित सम्मान समारोह में बड़वानी, दमोह, धार, खंडवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, और विदिशा के कलेक्टरों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।

    ये कलेक्टर होंगे सम्मानित

    • बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर और तत्कालीन कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग।
    • दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर।
    • धार जिले कलेक्टर प्रियंक मिश्रा।
    • खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह।
    • निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और तत्कालीन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा।
    • टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और तत्कालीन कलेक्टर अवधेश शर्मा।
    • विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह।

  • 20 Aug 2025 10:01 AM

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (20 अगस्त, बुधवार) सुबह 10:10 बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सत्र प्रारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण कर पौधारोपण अभियान का समापन करेंगे। 11:45 बजे बरखेड़ा नाथू स्थित मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसमें 7 जिलों के कलेक्टर सम्मानित किए जाएंगे। शाम 4 बजे से 8 बजे तक मुख्यमंत्री समीक्षा बैठकें करेंगे।  

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story