MP News Live Today 19 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

20 July 2025: मध्य प्रदेश की ताजा खबरें।
MP News Live Today 19 July 2025: मध्य प्रदेश में शनिवार (19 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 19 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 19 July 2025 8:00 AM
बाबा महाकाल का ड्रायफ्रूट से शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शनिवार तड़के 3 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। शनिवार को भगवान महाकाल के मस्तक पर बेलपत्र और चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक शृंगार किया गया। - 19 July 2025 7:59 AM
जबलपुर जाएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार 19 जुलाई को संस्कारधानी जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और संगठन की रणनीति को मजबूत करेंगे। - 19 July 2025 7:59 AM
सीएम मोहन आज विदेश में कब, क्या करेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे का आज अंतिम दिन है। स्पेन के बार्सिलोना में अपने प्रवास के चौथे दिन सीएम शहर की सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहरों का भ्रमण करेंगे। दिन की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध पार्क गुएल से होगी, जो प्रकृति और वास्तुकला के अनूठे संगम का प्रतीक है। इसके बाद सीएम सागरादा फैमिलिया चर्च का दौरा करेंगे। साथ ही सीएम वे पिकासो संग्रहालय भी जाएंगे। दिन के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। - 19 July 2025 7:56 AM
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, गुना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। शनिवार को सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन ग्वालियर समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा है। शिवपुरी में आज भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर- मालवा, राजगढ़, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
