MP News Live Today 17 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today 17 August 2025
X

MP News Live Today 17 August 2025

MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (17 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 17 August 2025 : मध्य प्रदेश में रविवार (17 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 17 August 2025 ताज़ा अपडेट्स


Live Updates

  • 17 Aug 2025 10:12 AM

    कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर विरोध, जीतू पटवारी के करीबी ने दिया इस्तीफा

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी होते ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। देवास जिले की खातेगांव विधानसभा से सीनियर कांग्रेस नेता गौतम बंटू गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संगठन सृजन अभियान पर सवाल उठाए।

    बंटू गुर्जर को जीतू पटवारी का खास मित्र माना जाता था। लेकिन सूची आने के बाद पहला इस्तीफा उन्हीं का हुआ। वह देवास कांग्रेस जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे। सतना जिले में भी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को लेकर असंतोष सामने आया है। 



  • 17 Aug 2025 10:07 AM

    रतलाम को सौगात, दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उससे पहले रतलाम में वह करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 247 करोड़ के विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। रतलाम के कुंडाल गांव में सीएम मोहन यादव 11:45 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे।


      

  • 17 Aug 2025 10:06 AM

    मध्य प्रदेश में तेज बारिश, आज 14 जिलों में अलर्ट

    मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। आज रविवार, 17 अगस्त को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एमपी के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बताया कि यहां साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की संभावना है। जबकि, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर बड़वानी, नर्मदापुरम देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में तेज बारिश की चेतावनी है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 

  • 17 Aug 2025 10:00 AM

    भोपाल: 28 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को राहत

    भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यह फैसला त्योहार सीजन में यात्रियों की अधिकता के चलते यह निर्णय लिया है। इससे यात्रियों के लिए 9380 नई सीटें उपलब्ध होंगी। लिहाजा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अमृतसर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

    रेलवे ने दक्षिण एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। खास बात ये कि इन सीटों का किराया जनरल श्रेणी जैसा ही लगेगा। यात्रियों को कोई अतिरिक्त पैसे खर्च करने नहीं पड़ेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story