MP News Live Today 13 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
X

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live: मध्य प्रदेश की बुधवार (13 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

MP News Live Today 13 August 2025 : मध्य प्रदेश में बुधवार (13 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 13 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates

  • 13 Aug 2025 7:09 PM

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवास पर फहराया तिरंगा

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवास पर फहराया तिरंगा

    'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि सभी गर्व के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराएं।

  • 13 Aug 2025 7:08 PM

    भोपाल में क्लोरीन गैस रिसाव, दो की हालत गंभीर

    भोपाल में क्लोरीन गैस रिसाव, दो की हालत गंभीर

    भोपाल के जेके रोड स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रूट को डायवर्ट कर दिया गया। गैस रिसाव से दो लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।

  • 13 Aug 2025 4:41 PM

    कांग्रेस : सज्जन वर्मा ने 2 दिन में आएगी जिलाध्यक्षों की सूची

    मध्य प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा, फूल सिंह बरैया समेत अन्य नेता शामिल हुए। वोट चोरी के मुद्दे पर रणनीति बनाई। साथ ही जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा, 2 दिन में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो जाएगी। इसमें कुछ नए और पुराने चेहरे होंगे। 

  • 13 Aug 2025 4:34 PM

    राजगढ़ : पीएम श्री स्कूल में चलने लगी गंदी फिल्म, बच्चों में हड़कंप

    राजगढ़ जिले के सुठालिया स्थित पीएम श्री स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्लास में रखे मॉनिटर में अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। इस घटना के बाद स्टूडेंट मुंह छिपाने लगे तो कुछ ठहाते हुए वीडियो बनाने लगे। स्कूल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षकों ने इसे छात्रों की हरकत बताया है।  

  • 13 Aug 2025 4:30 PM

    मध्य प्रदेश: 23 राजनीतिक पार्टियों पर संकट, रद्द हो सकती है मान्यता

    मध्य प्रदेश की 23 राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन कमीशन के निशाने पर हैं। इनकी मान्यता रद्द हो सकती है। मध्यप्रदेश के इन राजनीतिक दलों ने पिछले 6 साल से कोई चुनाव नहीं लड़ा। निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। मध्य प्रदेश में 111 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दल थे। इनमें से 15 के पंजीयन हाल ही निरस्त किए गए हैं।


  • 13 Aug 2025 2:00 PM

    देवास पुलिस कस्टडी में दलित युवकों के साथ बर्बरता, अरुण यादव ने उठाए

    सवालमध्य प्रदेश के देवास जिले के बावडिया थाने में पुलिस कस्टडी में तीन दलित युवकों रितेश, रवि और रितेश के साथ कथित तौर पर अमानवीय मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने इन युवकों को बेरहमी से पीटा, थर्ड डिग्री टॉर्चर किया और उनके नाखून तक तोड़ दिए।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया है कि पुलिस को इस तरह की क्रूरता का अधिकार किसने दिया?यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है। उन्होंने डीजीपी से तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और मामले की हाई-लेवल जांच की मांग की है।


    यादव ने पूछा, "जब कोई सबूत नहीं है, तो दलित युवकों को इस तरह अमानवीय यातना क्यों दी गई?" इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है, और दलित युवकों को न्याय दिलाने की मांग तेज हो रही है। प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

  • 13 Aug 2025 1:54 PM

    सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन को जबलपुर HC से मिली अस्थायी जमानत

    भोपाल के चर्चित सौरभ शर्मा एवं अन्य से जुड़े मामले में उनके सहयोगी चेतन को बड़ी राहत मिली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने बुधवार को चेतन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अस्थायी जमानत प्रदान की। अदालत ने यह जमानत आगे की सुनवाई तक के लिए दी है। मामले से संबंधित आगे की सुनवाई निर्धारित तारीख पर होगी।

  • 13 Aug 2025 10:56 AM

    सागर: हाईवे-44 पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

    सागर: ग्राम बेरखेड़ी गुरु के पास नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर लगने से बस पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर समेत 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 


     

  • 13 Aug 2025 7:53 AM

    भोपाल: चेन पुलिंग के मामले बढ़े, 7 माह में 3300 केस

    भोपाल। भोपाल रेल मंडल में चेनपुलिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। इस साल भोपाल रेल मंडल में ट्रेनों में चेन पुलिंग करने के 3300 मामले सामने आए हैं। ये केस जनवरी से जुलाई तक की अवधि के हैं। इनमें 2,981 यात्रियों को पकड़कर रेलवे कोर्ट भोपाल में पेश किया गया। वहां से इन पर जुमार्ना व सजा की कार्रवाई की गई। तो वहीं 402 मामलों की जाँच जारी है। कई मामलों में दोषियों को जेल की सजा भी सुनाई जा चुकी हैं। आरपीएफ ने ट्रेनों में चेन पुलिंग की बढ़ती प्रवृति को ध्यान में रखते हुए जागरुकता अभियान चला रहा है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story