MP में IPS अधिकारियों के तबादले: वरुण कपूर बने नए DG जेल, शाहिद अबसार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची।
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में वरुण कपूर को नए महानिदेशक (जेल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले जीपी सिंह इस पद पर थे, जो हाल ही में रिटायर हुए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
IPS अधिकारियों के तबादले
राज्य शासन द्वारा जिन तीन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, वे लंबे समय से अलग-अलग जिम्मेदारियों पर कार्यरत थे। वरुण कपूर को डीजी जेल नियुक्त किया गया है। उन्हें इस पद पर काफी अनुभव और सख्त प्रशासनिक छवि के चलते भेजा गया है।
मो. शाहिद अबसार, जो अब तक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल के महानिदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे, अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वे ADG PTRI और म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल के संचालक भी होंगे।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम फैसला
वरिष्ठ अधिकारियों का यह स्थानांतरण आने वाले दिनों में पुलिस प्रशिक्षण, भर्ती प्रक्रिया और जेल प्रबंधन जैसे अहम विभागों पर सीधा प्रभाव डाल सकता है। खासतौर पर जेल सुधार और तकनीकी प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर वरुण कपूर की भूमिका को लेकर काफ़ी उम्मीदें हैं।
