IFS अधिकारी विपिन पटेल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का हवाला देकर सौंपा त्यागपत्र

भारतीय वन सेवा (IFS) के 2013 बैच के अधिकारी विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र सौंपा है, जिससे वन विभाग में हलचल मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, IFS अधिकारी विपिन पटेल ने अपना इस्तीफा PCCF एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स को भेजा है। उन्होंने 4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल वे जबलपुर प्लानिंग में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के पद पर पदस्थ थे।
विपिन पटेल का वन विभाग में लंबा और विविध अनुभव रहा है। वे इससे पहले रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे के निजी कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा इस्तीफे पर आगे की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है। IFS अधिकारी विपिन पटेल के अचानक लिए गए इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
