उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव: कॉलेज प्राचार्य, कुल सचिव, रजिस्टार और प्रोफेसर समेत 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

मैहर पंचायत सचिव तबादला 2025, Madhya Pradesh Panchayat Transfer, Maihar News, Maihar Panchayat Secretary Transfer,
X

 MP में पंचायत सचिवों के थोकबंद तबादले, मैहर कलेक्टर ने 43 ग्राम सेक्रेटरी बदले। 

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने कुल सचिव, रजिस्टार, प्रोफेसर्स और प्राचार्य सहित 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। सोमवार, 9 जून को जारी सूची में कई चर्चित नाम हैं।

MP Professor Transfers 2025 : मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में थोकबंद तबादले हुए। इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कुलसचिव और भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के रजिस्ट्रार सहित 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और क्रीड़ा अधिकारी भी शामिल हैं। विभाग ने हर एम्प्लाई के अलग अलग ट्रांसफर आर्डर जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर की मियाद बढ़ा दी है। हर विभाग अब 17 जून तक तबादले सूची जारी कर सकेंगे। इसे लेकर कुछ कर्मचारियों में खुशी का महौल है तो कुछ का तनाव बढ़ गया है। क्योंकि वह अपना तबादला नहीं चाहते।

97 प्रोफेसर और 286 सहायक प्राध्यापक की नई पोस्टिंग
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 9 जून को जारी ट्रांसफर आदेश में 44 लाइब्रेरियन, 97 प्रोफेसर, 32 क्रीड़ा अधिकारी, 286 सहायक प्राध्यापक और 2 प्राचार्य शामिल हैं। इनके अलावा तृतीय श्रेणी के 83 कर्मचारी भी इधर-उधर किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ प्रोफेसर्स और कॉलेज प्राचार्य अभी और बदले जा सकते हैं।

रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के तबादले

  • उच्च शिक्षा विभाग ने 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के ट्रांसफर किए हैं। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के प्रभारी कुल सचिव आईके मंसूरी अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विवि में प्रभारी कुल सचिव बनाए गए।
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव अजय वर्मा BR अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू के प्रभारी कुल सचिव बनाए गए। जबकि, उप कुल सचिव प्रज्जवल खरे प्रभारी कुल सचिव बनाए गए हैं।
  • अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव सचिव शैलेंद्र जैन राजा शंकर शाह विवि छिंदवाड़ा के प्रभारी कुल सचिव बनाए गए हैं। वह प्रभारी कुल सचिव युवराज पाटिल की जगह लेंगे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल के उप कुल सचिव अजीत श्रीवास्तव बरकत उल्ला विवि में उप कुल सचिव बनाए गए हैं। जबकि, यहां कि उप कुल सचिव सरिता चौहान पं. शंभूनाथ शुक्ल विवि शहडोल में प्रभारी कुल सचिव बनाई गई हैं। वह डॉ आशीष तिवारी की जगह लेंगी।
  • महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि छतरपुर के सहायक कुल सचिव राकेश कुमार चढ़ार को रानी अवंतीबाई लोधी विवि सागर पदस्थ किया है।
  • अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा की सहायक कुल सचिव पिंकी मनकानी को बरकत उल्ला विवि भोपाल में पदस्थ किया गया है।
  • डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू की सहायक कुलसचिव संध्या मालवीय को देवी अहिल्या विवि इंदौर में पदस्थ किया गया है।
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की सहायक कुलसचिव पुष्पांजलि अजनारे को डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू में पदस्थ किया गया है।

इन सहायक कुल सचिवों के भी तबादले

नाम पद वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

अमन अग्रवाल

सहायक कुल सचिव

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल

महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर

दुर्गेश कुमार पेंद्रो

सहायक कुल सचिव

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि चित्रकूट

पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विवि शहडोल

पंचम लाल

सहायक कुल सचिव

रानी दुर्गावती विवि जबलपुर

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर

सुनीता देवड़ी

सहायक कुल सचिव

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर

पं. शंभूनाथ शुक्ल विवि शहडोल

पवन साहू

सहायक कुल सचिव

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विवि शहडोल

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर





उच्च शिक्षा विभाग ने कोर्ट में लगाई केविएट
प्रशासनिक स्तर पर हुए तबादलों के खिलाफ कुछ कर्मचारी कोर्ट से स्टे ले आते हैं, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने कोर्ट में केविएट लगा रखी है। ताकि, शासन का पक्ष सुने बिना कोर्ट इस पर फैसला न दे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story