पर्यटन को मिलेगी उड़ान: MP में शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा; जानें मोहन कैबिनेट के बड़े निर्णय

पर्यटन को मिलेगी उड़ान: MP में शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा; जानें कैबिनेट के निर्णय
MP cabinet decisions September 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने तीन सेक्टर में हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी है। मंगलवार (23 सितंबर 2025) को हुई बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह सेवाएं PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित होंगी। राज्य के 36 से अधिक शहरों व पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी।
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक, यह पहल पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को गति देगी। हेलिकॉप्टर सेवा रेगुलर होगी। इससे पर्यटकों और कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisions
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 23, 2025
https://t.co/VntPwr0YvZ
3 सेक्टर में ऐसे बंटे हैं हेलीपैड रूट
- पहला सेक्टर: इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधी सागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल, जबलपुर।
- दूसरा सेक्टर: भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, जबलपुर।
- तीसरा सेक्टर: जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट सरसी, परसुली, सतना, मैहर, कटनी, सीधी, पेंच, डिंडोरी, भोपाल, इंदौर।
दो थर्मल पावर प्लांट को भी मंजूरी
मध्य प्रदेश की ऊर्जा ज़रूरतों और सरप्लस पावर के मद्देनज़र कैबिनेट ने दो बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें एक बैतूल जिले के सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट और ₹11,678 करोड़ (पहले ₹435 करोड़ थी) की लागत से बनेगा।
दूसरा थर्मल पावर प्लॉट अनूपपुर जिले के चचाई में लागत ₹11,476 करोड़ (पहले ₹466 करोड़ थी) से बनेगा। यह 660 मेगावाट की यूनिट क्षमता का होगा। दोनों प्रोजेक्ट को 2030 तक कमीशन करने का लक्ष्य है।
354 सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स के पद मंजूर
मध्य प्रदेश की मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में फैकल्टी की कमी को देखते हुए 13 जिलों में 354 नए सीनियर रेसिडेंट पद सृजित किए गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मेडिकल शिक्षा के स्तर में भी उन्नति होगी।
कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम की समीक्षा।
- एक पेड़ मां के नाम की तर्ज पर एक बगिया मां के नाम अभियान की शुरुआत।
- सुमन सखी चैटबॉट लॉन्च: गर्भवती महिलाओं को जागरूकता देने के लिए।
- सिकल सेल रोग को लेकर राज्यपाल की सक्रियता की सराहना, 1 करोड़ रीजों की पहचान।
- ई-गवर्नेंस पुरस्कार: केंद्र सरकार से फेसलेस रजिस्ट्रेशन के लिए सम्मान।
- स्कॉच अवार्ड से पर्यटन, मंडी बोर्ड और आयुष विभाग सम्मानित।
- GST सुधारों पर चर्चा, नई पीढ़ी को अधिक लाभ।
- अस्पताल सफाई अभियान की रिपोर्ट सभी कलेक्टरों से तलब।
