MP में कड़कड़ाती ठंड: 7 दिन से शीतलहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

Weather Update
X

 MP Mausam News 

मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहर सर्द हवाओं की चपेट में हैं।

मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहर सर्द हवाओं की चपेट में हैं। राजधानी भोपाल में लगातार 7 दिन से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 नवंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से थोड़ी राहत मिल सकती है। गुरुवार-शुक्रवार रात शहडोल में पारा 7.2°C तक लुढ़क गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान है। शिवपुरी भी 8°C के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

अन्य शहरों का तापमान

भोपाल: 9.6°C

इंदौर: 8.2°C

जबलपुर: 9.4°C

ग्वालियर: 10.5°C

उज्जैन: 11.8°C

प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी पारा 8–10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सर्दी और ज्यादा महसूस हो रही है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

हिमालयी राज्यों में हो रही ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई। राजस्थान के पास बने प्रति-चक्रवात ने ठंडी हवाओं को और नीचे तक खींच दिया, जिसके चलते ये हवाएं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से होते हुए भोपाल और इंदौर तक पहुंच रही हैं।

भोपाल में लगातार शीतलहर का असर

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सातवें दिन भी शीतलहर चली, और शनिवार को आठवें दिन भी इसका असर जारी रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को जिन जिलों में Cold Wave Alert जारी किया है-इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर इन जिलों में सुबह-शाम तापमान तेजी से गिरने और शीतलहर के झोंके चलने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story