MP में कड़कड़ाती सर्दी: 15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी
X

mp में ठंड का कहर 

भोपाल में रविवार–सोमवार की रात तापमान 5.2°C दर्ज हुआ—जो कि नवंबर महीने का 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इससे पहले 1941 में न्यूनतम तापमान 6.1°C दर्ज हुआ था।

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। सुबह और रात के साथ अब दिन में भी ठंड का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में शीतलहर का असर है।

मंगलवार को 15 से ज्यादा जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलीं और बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। दूसरी ओर, कई शहरों में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। भोपाल में मंगलवार शाम से ही धुंध छाने लगी, जिससे दृश्यता घट गई।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, सीहोर, देवास, खंडवा, कटनी, धार, बड़वानी, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, उमरिया समेत 20 से अधिक जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार की रात भी कई शहरों में पारा लगातार गिरा। 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

कौन-कौन से शहर रहे सबसे ठंडे?

  1. राजगढ़ – 5.6°C (सबसे ठंडा)
  2. पचमढ़ी – 6.4°C
  3. उमरिया – 7.6°C
  4. नौगांव – 7.8°C
  5. शिवपुरी – 8°C
  6. बैतूल – 8.7°C
  7. धार – 8.8°C
  8. खंडवा – 9.4°C
  9. छिंदवाड़ा – 9.5°C
  10. खरगोन/मंडला – 9.6°C

बड़े शहरों में क्या रहा तापमान?

  1. भोपाल – 8.2°C (3 डिग्री बढ़ा, लेकिन अब भी तेज ठंड)
  2. इंदौर – 7.7°C
  3. जबलपुर – 9°C
  4. ग्वालियर – 10.5°C
  5. उज्जैन – 11°C

भोपाल में रविवार–सोमवार की रात तापमान 5.2°C दर्ज हुआ—जो कि नवंबर महीने का 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इससे पहले 1941 में न्यूनतम तापमान 6.1°C दर्ज हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story