भोपाल: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत, स्वास्थ्य बीमा योजना को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी मंजूरी

Madhya Pradesh Employee Health Insurance: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव नेरवींद्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह में इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस योजना से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
कर्मचारियों को मिलेंगे कई लाभ
मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस योजना के तहत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के समतुल्य महंगाई भत्ता (डीए) देने, 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग पूरी करने और 3000 नए शासकीय आवास आवंटित करने जैसे अहम फैसलों की भी जानकारी दी।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ का अभिनन्दन समारोह
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 18, 2025
भोपाल, 18 मई 2025
----
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महत्वपूर्ण घोषणाएं
⏩कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
⏩रिक्त हुए पदों को प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित कर भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा… pic.twitter.com/gvXZ1cL6hP
'कर्मचारी सच्चे कर्मयोगी'
अपने संबोधन में सीएम यादव ने प्रदेश के कर्मचारियों को 'सच्चे कर्मयोगी' बताते हुए कहा, "कर्मचारियों की निष्ठा और परिश्रम से ही मध्यप्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।" उन्होंने कर्मचारियों से जनसेवा के कार्यों में और अधिक मेहनत से जुटने का आग्रह किया।
प्रदेश में खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती
समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। साथ ही सभी जिलों में पुलिस बैंड को मंजूरी दी गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में लोक परिवहन बस सेवा भी जल्द शुरू होगी।
रिक्त हुए पदों को प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित कर भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP pic.twitter.com/08nEHSkV6L
— GAD, MP (@GADdeptmp) May 18, 2025
संघ ने जताया आभार
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के इन निर्णयों का स्वागत किया और कहा कि ये फैसले कर्मचारियों के जीवन को सुगम बनाएंगे। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।