MP कैबिनेट के बड़े फैसले: लाड़ली बहना योजना राशि 1500 रु, अद्वैत लोक को 2424 करोड़; सोलर रूफटॉप को मंजूरी

Madhya Pradesh Cabinet decisions: Ladli Bahna Rs 1500, Advait Lok Rs 2424 crore, solar rooftop approved
X

मध्यप्रदेश कैबिनेट फैसले: लाड़ली बहना 1500 रु, अद्वैत लोक को 2424 करोड़, सोलर रूफटॉप को मंजू.

MP कैबिनेट में बड़ा फैसला- लाड़ली बहना योजना राशि 1500 रु, ओंकारेश्वर अद्वैत लोक 2424 करोड़ बजट, सरकारी भवनों पर RESCO सोलर रूफटॉप स्थापना, मांधाता में 7 नए न्यायिक पदों को मंजूरी। पढ़ें पूरी जानकारी।

भोपाल, 10 नवंबर 2025: मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए, ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक परियोजना के लिए 2424 करोड़, शासकीय भवनों पर रेस्को मॉडल से सोलर रूफटॉप, और मांधाता (खंडवा) में नए न्यायालय पदों सहित कई बड़े फैसलों पर मंजूरी दी गई। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- "राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होंगे।"

लाड़ली बहना योजना: अब हर माह 1500 रुपए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने पर कैबिनेट ने स्वीकृति दी।

लाड़ली बहना योजना अपडेट

  • मार्च 2023: 1000 रु/माह से शुरू
  • सितंबर 2023: 1250 रु/माह
  • नवंबर 2025 से: 1500 रु/माह लागू
  • अतिरिक्त बजट (2025-26): 1,793 करोड़ 75 लाख रु
  • कुल अनुमानित खर्च (2025-26): 20,450 करोड़ 99 लाख रु

ओंकारेश्वर में ‘अद्वैत लोक’ को 2424 करोड़ की मंजूरी

एकात्म धाम परियोजना के तहत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा और संग्रहालय ‘अद्वैत लोक’ का निर्माण होगा।

प्रोजेक्ट विवरण

  • निर्माण एजेंसी: MPTC (एमपी टूरिज्म कॉर्पोरेशन)
  • पहली मंजूरी (जून 2025): 2195.54 करोड़
  • संशोधित मंजूरी: 2424 करोड़ 369 लाख रु
  • परियोजनाओं में शामिल:
  • शंकर संग्रहालय (अद्वैत लोक)
  • अंतरराष्ट्रीय वेदांत संस्थान
  • अद्वैत निलयम

सरकारी भवनों पर RESCO मॉडल से सोलर रूफटॉप

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब प्रदेश के शासकीय भवन सौर ऊर्जीकृत होंगे।

मुख्य बातें

  • सरकार को कोई निवेश नहीं करना होगा
  • 25 साल तक संचालन और रख-रखाव RESCO कंपनी करेगी
  • सरकारी विभाग बिजली का भुगतान डिस्कॉम से कम दर पर करेंगे
  • अब सभी जिलों के लिए एक ही टेंडर जारी होगा (पहले अलग-अलग निविदा थी)

जिलेवार मंजूर क्षमता

  • भोपाल: साइट- 211, क्षमता-15,695 kW
  • ग्वालियर: साइट-97, क्षमता- 5,267 kW
  • इंदौर: साइट-106, क्षमता-3,128 kW
  • छिंदवाड़ा: साइट- 31, क्षमता-1,661 kW
  • जबलपुर: साइट- 49, क्षमता-1,432 kW
  • रतलाम: साइट-29, क्षमता-1,229 kW
  • सागर: साइट- 35, क्षमता- 847 kW
  • उज्जैन: साइट-24, क्षमता- 714 kW
  • रीवा: साइट- 20, क्षमता- 535 kW
  • सतना: साइट- 11, क्षमता-444 kW
  • सिंगरौली: साइट- 15, क्षमता-413 kW
  • कटनी: साइट- 14, क्षमता-383 kW
  • मुरैना:साइट-14, क्षमता- 364 kW
  • बुरहानपुर: साइट-14, क्षमता-348 kW
  • खंडवा: साइट-16, क्षमता- 311 kW
  • देवास: साइट-14, क्षमता- 284 kW

मांधाता (खंडवा) में नया न्यायालय, 7 नए पद स्वीकृत

मांधाता तहसील में व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खंड के न्यायालय के लिए 7 नए पदों को मंजूरी।

पद विवरण

  • न्यायाधीश (कनिष्ठ खंड): 1 पद
  • तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: 6 पद
  • कुल पद: 7
  • वार्षिक वित्तीय भार: 52 लाख 76 हजार रु
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story