लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: 5 लाख कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ; कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

MP Cabinet Decisions : मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार, 17 जून को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त राशि, 5 लाख कर्मचारियों के पदोन्नति और MSP पर मूंग खरीदी जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी #MPCabinetDecisions
— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 17, 2025
https://t.co/TdRm4TGryj
MP कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण
लाड़ली बहनों को अतिरिक्ति राशि
मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर ₹1250 की मासिक सहायता के साथ ₹250 की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सहयोग के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
9 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ
प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 वर्षों से लंबित पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई है। निर्णय में SC-ST सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। पदोन्नति से शासकीय सेवाओं में लगभग 2 लाख पद रिक्त होंगे, जिससे नई भर्ती की संभावनाएं बनेंगी।
रतलाम और लुधियाना में इनवेस्टमेंट सेशन
मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 27 जून को रतलाम में क्षेत्रीय उद्योग एवं रोजगार समिट और 7 जुलाई को लुधियाना में इंटरएक्टिव सेशन होगा।
मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी
मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी का निर्णय लिया है। किसान इसके लिए 19 जून से 6 जुलाई 2025 तक पंजीयन करा सकेंगे। 7 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक उपार्जन होगा। किसानों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मध्य प्रदेश हर जिले में विशेष योग कार्यक्रम होंगे। सरकार योग दिवस के ज़रिए स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी।
पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि
मध्यप्रदेश में धार्मिक और इको टूरिज्म में भारी बढ़त दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक प्रदेश के प्रमुख स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे पर्यटन आधारित रोजगार और अर्थव्यवस्था को बल मिला है।