मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी का मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशव्यापी विरोध, राहुल गांधी का पुतला जलाएंगी

Modis mother indecent remarks case: BJP Mahila Morchas state-wide protest, will burn effigy of Rahul Gandhi
X

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशव्यापी विरोध, राहुल गांधी का पुतला दहन आज से (फाइल फोटो )

प्रधानमंत्री मोदी व उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा 31 अगस्त व 1 सितंबर को प्रदेशभर में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी।

मुख्यबिंदु

  • कांग्रेस नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रदेशव्यापी विरोध
  • महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस दफ्तरों के सामने प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन भी होगा

रिपोर्ट : दीपेश कौरव

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां करेंगी।

रविवार 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें महिला मोर्चा पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं से प्रधानमंत्री और उनकी माता के प्रति किए गए अशोभनीय शब्दों पर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे।

महिला मोर्चा को सौंपी गई पुतला दहन की जिम्मेदारी

इसी संदर्भ में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ हुई अभद्र टिप्पणी पर राहुल गांधी का पुतला दहन करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदेशभर में महिला मोर्चा कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराएंगी।

साथ ही, महिला मोर्चा बहनें प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाएंगी। इसके लिए गरीबों को मिले प्रधानमंत्री आवास, गणेश पंडालों और संजीवनी क्लीनिकों में सामूहिक रूप से “मन की बात” सुनने का कार्यक्रम रखा जाएगा।

बैठक में माया नारोलिया के साथ अजुध्या गोदारा, श्वेता त्यागी, निभा गुप्ता, विभा गुड़, नमिता देशवाली, सुषमा चौहान और उषा सोनी मौजूद रहीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story