MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में आंधी तूफान, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Today Report: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत करीब 15 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बुधवार (4 जून 2025) को मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम और ग्वालियर समेत 17 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, उमरिया और नरसिंहपुर जिलों में आज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया कि भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर शहरों में मौसम खराब रहेगा।
MP के इन जिलों में हो सकती है बारिश
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, नीमच में बुधवार को बारिश हो सकती है।
MP के 17 जिलों में आधी तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार को तेज हवाएं (50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलेंगी। IMD ने आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा जिलों में अलर्ट जारी किया है।
प्री मानसून एक्टिविटी के बावजूद गर्मी बरकरार
प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में बेतहासा गर्मी पड़ रही है। 3 जून को रीवा, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40.5°C के पार रहा। मध्य प्रदेश के सर्वाधिक गर्मी वाले 5 शहर इस प्रकार हैं।
शहर | अधिकतम तापमान |
रीवा | 40.5°C |
खजुराहो | 40.4°C |
सीधी | 40.0°C |
टीकमगढ़ | 39.7°C |
नौगांव | 39.5°C |
वायु गुणवत्ता में सिंगरौली सबसे बेहतर
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सिंगरौली की हवा प्रदेश में सबसे साफ रही। मंगलवार को सिंगरौली में AQI 68 (अच्छी श्रेणी), भोपाल में AQI 85, जबलपुर में AQI 96 और ग्वालियर में AQI 130 (मध्यम-खराब) रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को 14 जिलों में हुई बारिश
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 14 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम (पचमढ़ी), नीमच, धार, खरगोन, रायसेन, मंदसौर, छतरपुर (खजुराहो), मंडला, रीवा, सागर, उमरिया, रायसेन और खरगोन शामिल है। रायसेन में 9 घंटे में 1 इंच और खरगोन में 0.75 इंच वर्षा दर्ज की गई। भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश से अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज हुआ।
बारिश के पीछे क्या है कारण?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं। जिससे मध्य प्रदेश में प्री-मानसून रेनफॉल की तीव्रता बढ़ी है। आने वाले चार दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।