Crime News: मुरैना में उधारी विवाद, दलित उत्पीड़न की शर्मनाक घटना; वीडियो सामने आने के बाद परिवार लापता

Police investigating crime case in a residential area of Morena district
X

मुरैना में दलित उत्पीड़न की शर्मनाक घटना, वीडियो सामने आने के बाद परिवार घर छोड़कर लापता। (Image-AI) 

मुरैना में दलित उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। उधारी की रकम को लेकर विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर ने युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना का वीडियो वायरल। पुलिस ने जांच शुरू की।

(गुरजीत कौर की रिपोर्ट) मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दलित उत्पीड़न की एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। उधारी की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद पीड़ित युवक और उसका परिवार घर छोड़कर लापता हो गया है।

उधारी के विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपी एक ही गली में रहते थे और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित द्वारा कर्ज की रकम वापस न करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने युवक के साथ अभद्र और हिंसक व्यवहार किया।

वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें आरोपी युवक के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी द्वारा पीड़ित को जबरन अपमानित करते हुए थप्पड़ मारते हुए भी देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, ये वीडियो आरोपी के ही सहयोगियों द्वारा बनाए गए थे।


आरोपी धर्मेंद्र तोमर ...

अंबाह थाना क्षेत्र का मामला

पूरा मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पीड़ित युवक इतना भयभीत हो गया कि उसने पहले गली बदली, लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद वह अपने परिवार के साथ कहीं चला गया, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मामला

इस मामले में मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बताया कि आरोपी की पहचान आभास उर्फ धर्मेंद्र तोमर के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की गहन जांच की जा रही है।

एसपी ने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक और अमानवीय बताया है।

जांच जारी, पीड़ित की तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपी के साथियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पीड़ित युवक और उसके परिवार की तलाश जारी है। अधिकारियों का दावा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story