MP Crime News: शराबी पिता की हैवानियत, 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म; मां ने दर्ज करवाई शिकायत

प्रतीत्मक तस्वीर
शिवपुरी में एक 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके शराबी पिता ने घर पर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामला छतरपुर जिले के तेंदुआ पुलिस स्टेशन इलाके के एक गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बच्ची की मां दिहाड़ी मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। इस दौरान बच्ची घर पर अपने पिता के साथ अकेली थी। आरोप है कि पिता शराब के नशे में बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया।
घटना के दूसरे दिन पीड़िता अपनी मौसी के साथ बैतूल में एक धार्मिक कार्यक्रम (सत्संग) में शामिल होने गई। इसी बीच उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ और पीड़िता की मां अपने मायके चली गई। लौटने के बाद मौसी ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के पास छोड़ आई।
पीड़ित बच्ची ने मां को घटना की पूरी जानकारी बताई। इसके बाद उसकी मां तेंदुआ पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के बयान के आधार पर, पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को जरूरी देखभाल और भावनात्मक सहारा दिया जा रहा है और उसकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी मेडिकल और काउंसलिंग सहायता की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने आगे कहा कि, नाबालिग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि वह जांच प्रक्रिया के दौरान सुरक्षित महसूस करे।
कई ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा, निष्पक्ष जांच की जाएगी।
